चैत्र नवरात्रि रामनवमी कब है 2021 Navratri Ram Navmi 2021

चैत्र नवरात्रि रामनवमी पूजा विधि Chaitra Navratri Puja Vidhi

Ram Navmi 2021Ram Navmi 2021 चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी मनाई जाती है इस बार रामनवमी के दिन नौ वर्षो बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बनेगा ज्योतिष अनुसार यह संयोग इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ाने वाला होगा. इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2013 में बना था। माना जाता है की प्रभु श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था। राम नवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ही मनाई जाती है. कैंलेडर के अनुसार यह चैत्र मास की नवमी तिथि होती है. इस दिन व्रत उपवास और चैत्र नवरात्रि का पारण भी किया जाता है. आज हम आपको साल 2021 राम नवमी पर्व की सही तारीख पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि के बारे में बताएँगे|

रामनवमी शुभ योग Ramnavmi Shubh Yog

इस साल रामनवमी पर नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है की यह संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र, लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र है और दिन बुधवार रहेगा। ग्रहों की इस युति के चलते इस दिन की गयी पूजा और खरीदारी समृद्धिदायक और जीवन में शुभता लाने वाली होगी.

रामनवमी शुभ मुहूर्त 2021 Navratri Ramnavmi Shubh Muhurat 2021

  1. साल 2021 में चैत्र मास की राम नवमी 21 अप्रैल बुधवार के दिन है |
  2. राम नवमी मध्याह्न पूजा मुहूर्त होगा – 21 अप्रैल प्रातःकाल 11:02 मिनट से दोपहर 1:38 मिनट तक
  3. नवमी तिथि आरंभ होगी – 21 अप्रैल प्रातःकाल 12:43 मिनट पर |
  4. नवमी तिथि समाप्त होगी – 22 अप्रैल प्रातःकाल 12:35 मिनट पर |

राम नवमी पूजा विधि Ramnavmi Puja Vidhi

राम नवमी की पूजा के लिए सबसे पहले स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री एकत्रित कर ले और भगवान श्री राम की प्रतिमा को पूजा स्थल पर स्थापित करे इसके बाद प्रतिमा को फूल माला से सजाकर सभी पूजन सामग्री भगवन श्री राम को अर्पित करते हुए धुप डीप व आरती कर ले. शास्त्रों के अनुसार श्री राम जी को उनकी पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है आ श्रीराम नवमी की विधिवत पूजा अर्चना कर षोडशोपचार करें। इस दिन भगवन श्री राम को उनकी पूजा में खीर का भोग लगाकर सभी लोगो को खीर का प्रसाद सभी में प्रसाद वितरण करे. क्योकि रामनवमी भगवन श्री राम जी के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है इसीलिए आज के दिन उन्हें झूला अवश्य झूलाये.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

रामनवमी महत्व Ramnavmi Mahtva

राम नवमी का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था इसीलिए इस तिथि को भक्त रामनवमी के रूप में मनाते हैं राम नवमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य प्राप्ति होती है. मान्यता है की भगवान श्री राम जी ने भी देवी दुर्गा की पूजा की थी और उनके द्वारा की गयी पूजा से उन्हें विजय प्राप्त हुई थी इसीलिए भी इन दो महत्वपूर्ण त्यौहारों का एक साथ होना इस पर्व के महत्व को और भी अधिक बढ़ा देता है.

error: