हरियाली तीज अगस्त में कब है 2023 Hariyali Teej 2023 Date

हरियाली तीज पूजा विधि Hariyali Teej Puja Vidhi

Hariyali Teej 2023 DateHariyali Teej 2023 Date शास्त्रों में सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है. सावन के महीने में आने वाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग के अनुसार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है इसे श्रावणी तीज भी कहते है. मान्यता है की इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2023 में हरियाली तीज का व्रत अगस्त के महीने में कब रखा जायेगा, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2023 Hariyali Teej Muhurat 2023

  1. साल 2023 में हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त शनिवार को रखा जाएगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी 18 अगस्त रात्रि 08:01 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी 19 अगस्त रात्रि 10:19 पर|
  4. पूजा मुहूर्त के शुभ मुहूर्त रहेंगे – सुबह 07.47 – सुबह 09.22 मिनट|
  5. दोपहर 12.32 मिनट से दोपहर 02.07 मिनट|
  6. शाम 06.52 मिनट से रात 07.15 मिनट|

हरियाली तीज 2023 शुभ योग Hariyali Teej Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार इस बार हरियाली तीज केदिन 3 शुभ योग सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है. इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति होने से त्रिग्रही योग बनेगा. जो व्रती को धन लाभ कराने वाला होगा. इस दिन सिद्ध योग – 18 अगस्त की रात 08.28 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त की रात 09.19 मिनट तक रहेगा|

हरियाली तीज पूजा विधि Hariyali Teej Puja Vidhi

हरियाली तीज के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सोलह श्रृंगार करे और व्रत का संकल्प ले. इसके बाद काली मिट्टी से शिव पार्वती तथा गणेश जी की प्रतिमा बनाएं. अब प्रतिमाओं को एक चौकी पर स्थापित कर उनका श्रृंगार करे. माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पण करें| इसके बाद सभी देवी देवताओं का आह्वान कर विधिवत पूजा कर तीज व्रत की कथा सुने या पढ़ें| अंत में माँ गौरी और भगवन शिव से सौभाग्य की कामना करते हुए पूजा सम्पन्न करे.

हरियाली तीज उपाय Hariyali teej 2023

  1. हरियाली तीज सुहाग का पर्व है इस दिन सुहागन महिलाओ को हरा रंग धारण करना चाहिए, हरे रंग की चूड़िया व मेहँदी लगानी चाहिए क्योकि हरा रंग सौभाग्य और समृद्धि का भी सूचक माना जाता है।
  2. इस दिन पति-पत्नी दोनों को शिव पार्वती की पूजा साथ में करनी चाहिए और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए इससे पति पत्नी में प्रेम बना रहता है।
  3. सुखी दांपत्य जीवन के लिए इस दिन पति पत्नी को साथ में मिलकर शिव पार्वती की पूजा कर उन्हें खीर का भोग अर्पित करना चाहिए.
error: