हनुमान जयंती कब है 2025 Hanuman Jayanti 2025 Date Time

हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त Hanuman Jayanti Muhurat 2025

Hanuman Jayanti 2025 Date TimeHanuman Jayanti 2025 Date Time हिंदी पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। मान्यता है की इस दिन भगवन श्री राम और हनुमान जी का सच्चे मन से स्मरण करने पर जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल हनुमान जयंती बेहद शुभ योग में आ रही है. आइये जानते है साल 2025 में हनुमान जयंती कब है, शुभ मुहूर्त, सुबह योग, पूजा विधि और क्या करे क्या ना करे|

हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त 2025 Hanuman Jayanti Shubh Muhurat 2025

  1. साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल शनिवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि आरम्भ – 12 अप्रैल प्रातःकाल 03:21 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 13 अप्रैल प्रातःकाल 05:51 मिनट|
  4. अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:56 मिनट से दोपहर 12:48 मिनट|
  5. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 07:35 मिनट से प्रातःकाल 09:10 मिनट|
  6. गौधूलि मुहूर्त – सायंकाल 06:45 मिनट से रात 08:09 मिनट|

हनुमान जयंती शुभ योग 2025 Hanuman Jayanti Yog 2025

साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को है। इस बार हनुमान जयंती का पर्व शनिवार के दिन मनाया जा रहा है। इस साल मीन राशि में ग्रहों का महा संयोग बन रहा है, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन सुबह 05:59 मिनट से शाम 04:35 मिनट तक भद्रा भी रहेगी|

हनुमान जयंती पूजा विधि Hanuman Jayanti Puja Vidhi

हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद भगवान् श्री राम, माता सीता और हनुमान जी का ध्यान करते हुए पूजास्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा करे. पूजा में हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला अर्पित करे. अब धूप- दीप जलाकर सभी पूजन सामग्री चढ़ाएं. नैवेद्य में मालपुआ, बेसन या बूंदी के लड्डू अर्पित करें और ॐ श्री हनुमंते नम:’ मन्त्र का 108 बार जाप करे. आज के दिन रामचरितमानस के सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

हनुमान जयंती क्या करे क्या ना करे Hanuman Jayanti upay

  1. शास्त्रों के अनुसार हनुमान जयंती के दिन या अन्य दिनों में भी इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की खंडित प्रतिमा की पूजा ना करे|
  2. हनुमान जी को पूजा में लाल पुष्प, लाल सिन्दूर अर्पित करना चाहिए|
  3. पूजा में शुद्धता और सात्विकता का ध्यान रखे|
  4. इस खास दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  5. आज के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करना शुभ होता है|
  6. हनुमान जयंती पर तामसिक चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  7. हनुमान जी को भोग में लड्डू या बूंदी का भोग लगाना चाहिए|
  8. हनुमान जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग शुभ माना जाता है|
  9. हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
error: