चंद्रग्रहण सूर्यग्रहण 2024 संपूर्ण लिस्ट Grahan 2024 full List

साल 2024 में ग्रहण ग्रहण कब-कब होंगे Chandra Grahan Dates 2024

 Grahan 2024 full List Grahan 2024 full List ज्योतिष अनुसार हर साल व्रत त्योहारों की तरह ही ग्रहण भी पड़ते है जिस तरह नए साल की छुट्टियों, व्रत-त्योहारों के बारे में जानने की उत्सुकता लोगो में बनी रहती है ठीक उसी तरह नए साल में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तिथियां भी हर कोई जानना चाहता है. ज्योतिष अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है. ज्योतिष की माने तो नए साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे जिसमे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. आइये जानते है साल 2024 में लगने वाले चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण की संपूर्ण तिथियां और इसका समय क्या रहेगा|

पहला सूर्य ग्रहण First Solar Eclipse 2024

  1. ज्योतिष अनुसार 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल सोमवार को लगेगा|
  2. यह ग्रहण चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा|
  3. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा|
  4. सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात्रि 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट पर समाप्त होगा|
  5. ये ग्रहण पश्चिमी यूरोप, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, इंग्लैंड, आयरलैंड और पेसिफिक सागर में दिखाई देगा|

पहला चंद्रग्रहण First Chandra Grahan 2024 Date

  1. ज्योतिष अनुसार 2024 में पहला पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च सोमवार को लगेगा|
  2. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा|
  3. चंद्रग्रहण प्रातः काल 10: 24 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03: 01 मिनट पर समाप्त होगा|
  4. ये ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालेंड, बेल्जियम, नार्वें, स्विट्ज़रलैंड, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिआ, अफ्रीका में देखा जा सकेगा|

दूसरा सूर्य ग्रहण Second Surya Grahan 2024 Date

  1. ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर बुधवार को लगेगा|
  2. दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त होगा|
  3. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी नहीं होगा|
  4. ये ग्रहण पोलिनेशिया, हवाई, मेक्सिको, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिका, जॉर्जिया, चिली, पेरू, अर्जेंटीना, उरुग्वे, फिजी और ब्राजील अदि जगहों पर दिखाई देगा|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दूसरा चंद्र ग्रहण Second Chandra Grahan 2024 Date

  1. ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार को लगेगा|
  2. दूसरा चंद्र ग्रहण प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट पर समाप्त होगा|
  3. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में ग्रहण का सूतक काल भी नहीं होगा|
  4. ये ग्रहण अटलांटिका, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, पोलिनेसिआ, मेडिगास्कर, सोमालिया, सऊदी अरब, कनाडा, पेसिफिक हिन्द और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा|
error: