अहोई अष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त 2022 Ahoi Ashtmi Shubh Muhurat 2022

अहोई अष्टमी पूजा विधि Ahoi Ashtmi Vrat Vidhi

Ahoi Ashtmi Shubh Muhurat 2022

Ahoi Ashtmi Shubh Muhurat 2022 शास्त्रों के अनुसार अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक माह की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. ये व्रत करवा चौथ व्रत के ठीक 3 दिन बाद आता है. यह व्रत महिलाओ द्वारा अपनी संतान की लम्बी आयु और संतान प्राप्ति की कामना से पूरा दिन निर्जल रहते हुए रखा जाता है. इस दिन अहोई माता का पूजन होता है इस बाद अहोई अष्टमी व्रत कई शुभ योगों में मनाया जायेगा. आज हम आपको साल 2022 अहोई अष्टमी व्रत तिथि, पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त, शुभ योग, विधि और पूजा की थाली में राखी जाने वाली कुछ खास चीजों के बारे में बताएँगे.

अहोई अष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त 2022 Ahoi Ashtmi Puja 2022

  1. साल 2022 में अहोई अष्टमी का व्रत 17 अक्टूबर सोमवार के दिन रखा जाएगा.
  2. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – शाम 05:50 मिनट 07:05 मिनट तक|
  3. कुल अवधि – 01 घंटा 15 मिनट
  4. चंद्रोदय का समय होगा – रात्रि 11:35 मिनट |
  5. तारों को देखने का समय – सायंकाल 06:22 मिनट|
  6. अष्टमी तिथि शुरू होगी – 17 अक्टूबर प्रातःकाल 09:29 मिनट पर |
  7. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 18 अक्टूबर प्रातःकाल 11:57 मिनट पर |
  8. पारण का समय – रात 11: 24 मिनट के बाद|

अहोई अष्टमी शुभ योग 2022 Ahoi Ashtmi Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार साल 2022 में अहोई अष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. जिससे इस दिन का महत्व कहीं अधिक होगा. इस बार 17 अक्टूबर को अहोई अष्टमी शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी. इस योग में की गयी पूजा से विशेष फलो की प्राप्ति होती है.

अहोई अष्टमी पूजा विधि Ahoi Ashtmi vrat Pujan Vidhi

अहोई अष्टमी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद पूजा के लिए घर की साफ़ दीवार पर अहोई माता, सेह व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं और पूजास्थल पर जल से भरा कलश रखे. अहोई माता को रोली-चावल, कुमकुम व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर मीठे पुए का भोग लगाएं। अब हाथों में गेहूं के दाने लेकर व्रत कथा पढ़ें या सुने और आरती करें. अहोई अष्टमी व्रत का पारण तारों को देखकर किया जाता है. इस दिन पूजा के बाद तारों की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दे और फिर व्रत पारण करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

पूजा की थाली में क्या रखे Ahoi Ashtami Pujan Samgri

मान्यता है की यदि अहोई अष्टमी की पूजा विधि-विधान से की जाय तो मनोकामना पूरी होती है पूजा के लिए आपको अहोई माता की तस्वीर, स्याहू माला, अहोई माता के लिए रोली, चूड़ियां, काजल, लाल वस्त्र, बिंदी, सिंदूर यानि श्रृंगार की सभी सामग्री, अहोई अष्टमी व्रत कथा की किताब, करवा, पानी भरने के लिए कलश, कई प्रकार के फल, कलावा, सबूत चावल, मिठाई, गाय का दूध, मिट्टी का दीपक, सिंघाड़ा सभी पूजन सामग्रियों को पूजा की थाली में रखना चाहिए।

error: