गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त Govardhan Puja Shubh Muhurt 2025
Govardhan Puja Annakut Date 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में दिवाली के एक दिन बाद मनाई जाती हैं. यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस दिन भगवान कृष्ण जी की पूजा कर उन्हें विशेष भोग लगाया जाता है. इसे अन्नकूट भी कहते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा से जीवन में शुभता आती है. आइये जानते है साल 2025 में गोवर्धन पूजा कब है, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2025 Govardhan Puja Shubh Muhurt
- साल 2025 में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जायेगा|
- गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 06:26 मिनट से 08:42 मिनट तक|
- गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त – सायंकाल 03:29 मिनट से सायंकाल 05:44 मिनट|
- प्रतिपदा तिथि आरम्भ – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त -22 अक्टूबर रात्रि 08:16 मिनट पर|
गोवर्धन पूजा विधि Govardhan Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन प्रात: स्नान के बाद भगवान का ध्यान करते हुए पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना ले और इसे फूल, पत्तियों व टहनियों से सजाकर इसके मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखे और दीप प्रज्वलित करे. सभी पूजन सामग्री भगवन को अर्पित करे. पूजा में इस्तेमाल किया गया दूध, दही, गंगाजल, शहद, बताशे का प्रसाद सभी को वितरण करे. अंत में गोवर्धन पर्वत की 7 परिक्रमा लगानी चाहिए.
गोवर्धन पूजा उपाय Goverdhan Puja Upay
- आज के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा से जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है.
- शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गाय की सेवा करना शुभ होता है.
- गोवर्धन पूजा या अन्नकूट के दिन गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करनी चाहिए.
- कार्तिक मास में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन की कमी नहीं होती|
- इस दिन भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत चढाने से सभी सुखो की प्राप्ति होती है.