चुटकुले ही चुटकुले New Funny Jokes in Hindi
कल एक पत्नी ने अपने पति से कहा:
मै छुपती हूँ तुम मुझे ढूंढो
अगर ढूंढ लिया तो हम शॉपिंग पर चलेंगे
आज दुसरा दिन है पत्नी अब खुद ही पति को ढूंढ रही है..!!
बेटा (अपनी मां से) :- मम्मी, आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं।
प्लीज मेरे सारे खिलौने आपकी अलमारी में छुपा दो।
मम्मी :- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा :- नहीं, वे अपनी चीजें पहचान लेंगे!!
पप्पू (मेहमान से) : ठंडा लोगे या गर्म?
मेहमान: दोनों ले आओ…
पप्पू:. एक गिलास फ्रीजर से
और दूसरा गिलास गीजर
से पानी ले आओ…
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है?
संजू- जमीन पर…
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है सर, नक्शा गल नहीं जाएगा…
लड़की – तुम पैदल क्यों आ रहे हो ऑटो से आना चाहिए था ना…
लड़का- तुमने ही तो कहा था धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना..
टीचर – पढ़ाई करो पढ़ाई…
.
.
.
बच्चा – सर, पढ़ाई तो वो करते हैं,
जिन्हें बैंक में नौकरी करनी हो…
हम तो लोन लेंगे लोन…!!!
सोनू अपने दोस्त को ज्ञान बांट रहा था…
अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो….
आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो,
और जोर से कहो-
यह सब्जेक्ट बहुत मजेदार है। अगले साल फिर पढ़ेंगे।
अंग्रेज:- What is this!
हलवाई:- This is दही
अंग्रेज:- What is Dahi!
हलवाई:- Milk Sleep at Night and Morning Become Tight!
पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला।
पप्पू अमरुद वाले से: इसमें तो कीड़ा है !
अमरुद वाला: ये किस्मत की बात है, क्या पता अगली बार
मोटरसाइकिल निकल जाए।
पप्पू : 2 किलो और दे दो।