ज्येष्ठ अमावस्या शनि जयंती 2023 Shani Jayanti Date Time 2023  

शनि जयंती सुख समृद्धि उपाय Shani jayanti Upay 2023

Shani Jayanti Date Time 2023 पंचांग के अनुसार हर साल जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. आज ही केक दिन न्याय के देवता शनिदेव का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे शनि अमावस्या या शनि जयंती के नाम से जाना जाता है इसी दिन वट सावित्री व्रत भी किया जाता है. शनि दोषो को दूर करने के लिए ज्येष्ठ अमावस्या का दिन बेहद ही शुभ होता है। इस साल शनि अमावस्या कई दुर्लभ संयोगो में आ रही है आइये जानते है साल 2023 शनि जयंती कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय क्या है.

शनि जयंती शुभ मुहूर्त 2023 Jyestha Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत 19 मई शुक्रवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 18 मई रात 09:42 से
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 19 मई रात 09:22 तक
  4. सुबह पूजा मुहूर्त – 07:11 मिनट से 10:35 तक
  5. दोपहर पूजा मुहूर्त – 12:18 मिनट से 02:00 तक
  6. शाम पूजा मुहूर्त – 05:25 मिनट से 07:07 तक

शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग Shani Jayanti Shubh Yog

साल 2023 में शनि जयंती पर शोभन योग बन रहा है. शोभन योग 18 मई की रात 07:37 से 19 मई शाम 06:16 तक रहेगा. साथ ही शनि जयंती के दिन शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे. ऐसा संयोग दशकों बाद बना है, jyotish अनुसार जब शनि जयंती के दिन शनि अपनी राशि में रहेंगे. तब शश नामक योग भी रहेगा. इसके अलावा इस दिन गजकेसरी योग, वाशी योग और सुनफा योग भी बन रहे हैं. शनि जयंती के दिन एकसाथ इतने सारे शुभ योगों का निर्माण होना पूजा-उपायों का कई गुना लाभ देगा.

शनि जयंती पूजा विधि Shani Amavasya Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन माना गया है. इस दिन सबसे पहले स्नान करे. इसके बाद शनिदेव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प करें। अब एक चौकी में साफ नया काले रंग का वस्त्र बिछाकर शनिदेव के प्रतीक के रूप में सुपारी रखे. इसे पंचगव्य और पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद सिंदूर, कुमकुम, काजल लगाने के साथ नीले रंग के पुष्प अर्पित करें। पूजा में शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल, चढ़ाये. इसके बाद दीपक जलाकर शनिदेव का ध्यान करते हुए शनि चालीसा व शनि मंत्रो का जाप करे. अंत में आरती कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करे.

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय Shani Upay 

  1. शनि जयंती के दिन एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लें,और इसमें अपना चेहरा देख लें। इसके बाद इस तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से शनि से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. अमावस्या के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं।
  2. जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करने के लिए शनि जयंती के दिन एक किलो सप्तधान,आधा किलो काले तिल, आधा किलो काला चना, सरसों का तेल दान करे इससे शनिदेव प्रसन्न होते है.
error: