धनतेरस के दिन क्या खरीदे Dhanteras 2022 Shopping Tips Astrology

धनतेरस क्या खरीदे क्या ना ख़रीदे Dhanteras 2022 Kab Hai 2022

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022 पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. पंचदिवसीय दिवाली महापर्व का यह पहला दिन होता है. धनतेरस के साथ ही दिवाली पर्व की शुरुवात होती है. साल 2022 में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा. धनतेरस के दिन सोने चांदी या अन्य धातु की चीजे खरीदने की परंपरा है कहा जाता है की इससे धन संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के विषय में बताया गया है जिनकी खरीदारी धनतेरस के दिन करना शुभ नहीं होता है. आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए और क्या खरीदने से सुख समृद्धि बढ़ती है.

लोहा न खरीदें Dhanteras 2022 

ज्योतिषशास्त्र अनुसार लोहा शनि की कारक वस्तु माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के शुभ दिन पर लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं होता. मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजे, धारदार चीजे या फिर काले रंग की चीजों की खरीदती नहीं करनी चाहिए.

एल्युमीनियम से बना सामान Dhanteras 2022  

जहाँ एक और ज्योतिष और वैज्ञानिक दृस्टि से एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाना स्वास्थ्य की दृस्टि से हानिकारक माना जाता है वही शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के शुभ दिन पर एल्युमीनियम के बर्तन या एल्युमीनियम से बनी चीजों की खरीददारी करना शुभ नहीं माना जाता है क्योकि इस पर राहु का प्रभाव रहता है जिससे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

स्टील से बने बर्तन Dhanteras 2022 

धनतेरस के दिन शुद्ध धातु जैसे पीतल या ताम्बे से बने बर्तनों को खरीदना बहुत ही शुभ होता है जबकि इस दिन स्टील की खरीददारी करना वर्जित बताया गया है क्योकि स्टील को शुद्ध धातु नहीं माना जाता है इसलिए इस दिन स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए इससे दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है।

चीनी मिटटी से बने बर्तन Dhanteras Tips

Dhanteras 2022  धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना से बने बर्तनों को खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बना बर्तन नहीं खरीदने चाहिए इससे घर में नकारातमकता बढ़ती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

कांच या प्लास्टिक का सामान Dhanteras Shopping Tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कांच अथवा प्लास्टिक पर भी राहु का प्रभाव माना गया है। ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन कांच या प्लास्टिक का सामान खरीदने पर धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कांच या प्लास्टिक का सामान घर लाने से बचे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

धनतेरस पर क्या खरीदें Dhanteras shopping Tips

Dhanteras 2022  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन मिट्टी के बर्तन या दिये, लक्ष्मी चरण पादुकाएं, सोने- चांदी से बनी चीजें, पीतल के बर्तन, झाड़ू, अक्षत, गोमेद चक्र, श्रीयंत्र, नमक व धनिये के बीज खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन सभी चीजों से घर में सकारात्मकता आती है और सुख समृद्धि बढ़ती है.

error: