देवउठनी एकादशी 2025 सही तारीख Dev Uthani Ekadashi 2025 Date Time

देवउठनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त Dev Uthani Ekadashi 2025

Dev Uthani Ekadashi 2025 Date Time पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी, देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी कहते है इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के शयन के बाद जागते हैं बहुत सी जगहों पर इस दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है. इस दिन से चातुर्मास का समापन होने के साथ मांगलिक कार्य भी प्रारम्भ हो जाते है. आइये जानते है साल 2025 में देवउठनी एकादशी की सही तारीख, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

देवउठनी एकादशी तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 Dev Uthani Ekadashi Date Time 2025

  1. साल 2025 में देवउठनी एकादशी का व्रत 1 और 2 नवंबर को रखा जाएगा
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ – 1 नवंबर सुबह 09:11 मिनट
  3. एकादशी तिथि समापन – 2 नवंबर सुबह 07:31 मिनट
  4. अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:42 मिनट से दोपहर 12:27 मिनट
  5. पारण – 2 नवंबर दोपहर 01:11 मिनट से दोपहर 03:23 मिनट
  6. हरि वासर समापन – दोपहर में 12:55 मिनट

देवोत्थान एकादशी पूजा विधि Dev Uthani Ekadashi Vrat puja Vidhi

एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करे. पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं और विष्णु प्रतिमा स्थापित करे. भगवान हरि को सभी पूजन सामग्री और तुलसी डालकर नैवेद्य अर्पित करे. इसके बाद व्रत कथा पढ़कर आरती करे. अंत में शंख व घंटा बजाकर भगवन विष्णु को जागने का आह्वाहन करे.

देवउठनी एकादशी क्या करे क्या ना करे Dev Uthani Ekadashi 2025

  1. एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और विष्णुजी की पूजा करें।
  2. भगवान विष्णु को भोग लगाते समय तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
  3. एकादशी के दिन तामसिक भोजन और चावल नहीं खाना चाहिए।
  4. एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोडना वर्जित होता है.
  5. एकादशी के दिन तुलसी में जल भी नहीं देना चाहिए|
  6. इस दिन तुलसी विवाह कराना शुभ होता है।
  7. द्वादशी तिथि के दिन एकादशी व्रत का पारण करने के बाद मंदिरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन, धन और गर्म कपड़ो का दान करना चाहिए|
error: