दीपावली 2024 Diwali Lakshmi Ganesh Puja Vidhi
Deepawali Kab Hai 2024 पूरे देश में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाई जाती है. इस दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है दीवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है इस साल दीवाली पर्व की तिथियों को लेकर कन्फूशन बना हुआ है आइये जानते है साल 2024 में दीपावली की सही तिथि, लक्ष्मी – गणेश पूजन मुहूर्त, पूजा विधि, धनतेरस, भाईदूज गोवेर्धन पूजा और नरक चतुर्दशी कब है|
दीवाली पर्व की तिथिया 2024 Diwali All Dates 2024
- धनतेरस – 29 अक्टूबर मंगलवार
- काली चौदस हनुमान पूजा – 30 अक्टूबर बुधवार
- छोटी दीवाली, नरक चतुर्दशी – 31 अक्टूबर गुरुवार
- दीपावली – 1 नवंबर शुक्रवार
- गोवर्धन पूजा – 2 नवंबर शनिवार
- भाईदूज – 3 नवंबर रविवार
दिवाली शुभ मुहूर्त 2024 Diwali Festival 2024 Date Time
- लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त होगा – 1 नवंबर शाम 05:36 मिनट से रात्रि 06:16 मिनट तक |
- प्रदोष काल मुहूर्त्त होगा – शाम 05:36 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक |
- वृषभ काल मुहूर्त्त होगा – शाम 06:20 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक |
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 31 अक्टूबर सायंकाल 03:52 मिनट पर |
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 01 नवम्बर सायंकाल 06:16 मिनट पर |
दिवाली लक्ष्मी पूजन विधि Dewali Goddess Lakshmi Puja Vidhi
दिवाली के दिन प्रदोष काल में एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे. पूजास्थल में जल से भरा कलश रखे. कलश के अंदर एक सिक्का, सुपारी, गेंदे का फूल और अक्षत डालें। कलश पर आम या अशोक के पांच पत्ते भी लगाएं। अब कलश को एक छोटी सी थाली से ढंके जिसके ऊपर चावल रख दें। अब सबसे पहले घी के दीपक जलाये.
प्रतिमाओं को तिलक कर सभी पूजन सामग्री जैसे- खील, बताशे, पंच मेवा, गुड़, फल-फूल, मिठाई, माँ लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करे. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और श्री सूक्त का पाठ करें। महालक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी व बहीखाते की पूजा और आरती करे। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाकर दीवाली मनाये.