मार्गशीर्ष अमावस्या 2023 कब है December Amavasya Date Time 2023 

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त पूजा विधि Margashirsha Amavasya Puja Vidhi 2023

December Amavasya Date Time 2023 December Amavasya Date Time 2023  शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। पूरे साल में 12 अमावस्या पड़ती है। मार्गशीर्ष माह की अमावस्या अगहन अमावस्या के नाम से भी जानी जाती है. शास्त्रों में यह तिथि पितरों को मोक्ष दिलाने वाली मानी गयी है. अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों के निमित्त दान-तर्पण किया जाता हैं. इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसम्बर मंगलवार को पड़ रही है मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या भौमवती अमावस्या होती है यह साल की आखिरी अमावस्या भी होगी. आइये जानते है साल 2023 मार्गशीर्ष मास की भौमवती अमावस्या की सही तिथि, मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि और भौमवती अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 December Amavasya 2023 Date Time

  1. साल 2023 में मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसम्बर मंगलवार को है
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 12 दिसम्बर प्रातःकाल 06:24 मिनट
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 13 दिसम्बर प्रातःकाल 05:01 मिनट
  4. स्नान- दान का शुभ मुहूर्त – 12 दिसम्बर सुबह 05.14 मिनट से सुबह 06.09 मिनट
  5. तर्पण समय- 12 दिसम्बर सुबह 11.54 मिनट से दोपहर 12.35 मिनट
  6. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 11:54 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ योग 2023 Margashirsha Amavasya 2023

पंचांग के अनुसार 12 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या वाले दिन धृति योग और अनुराधा नक्षत्र का संयोग है. इस दिन धृति योग प्रात:काल से लेकर शाम 06:52 मिनट तक है, उसके बाद से शूल योग प्रारंभ होगा. वही इसी दिन अनुराधा नक्षत्र प्रात:काल से 11:57 मिनट तक है, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा.

मार्गशीर्ष अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन प्रातःकाल दैनिक कार्यों से निवृत होकर किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुंड या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्यदेव को ताम्बे के पात्र से जल का अर्घ्य दे.  इसके बाद पितरों की आत्म शांति के लिए दान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करे. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल का अर्घ्य दे और शाम के समय वहां सरसों के तेल का दीपक जलाये. भौमवती अमावस्या के दिन शनि चालीसा, शनि मंत्रो और हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. मान्यता है की यदि मार्गशीर्ष मास की अमावस्या पर कुछ धार्मिक उपाय किये जाय तो जीवन में सुख-शांति आती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर पितरो के नाम से दान-पुण्य व भोजन अर्पित करे इससे पितृ जन प्रसन्न होते है.
  2. अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दे इससे दरिद्रता दूर होती है.
  3. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर थोड़ा सा कच्चा दूध, गंगा जल, काले तिल, चीनी के दाने, चावल व पुष्प अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.
  4. इस दिन संध्याकाल में घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको सुख समृद्धि प्रदान करती है.
  5. भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान जी का प्रभाव रहता है। ऐसे में कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इस दिन ऋणमोचक मंगल का पाठ करें .
error: