मौनी अमावस्या 2021 शुभ योग | Mauni Amavasya Date Time Shubh Yog 2021 

मौनी अमावस्या 2021 शुभ योग उपाय Mauni Amavasya Upay 2021

मौनी अमावस्या 2021 मौनी अमावस्या 2021 – शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से जानी जाती हैं। इस दिन मौन रहकर व्रत करने की मान्यता है साल 2021 में मौनी अमावस्या पर कई शुभ योग बन रहे है जिस कारण इस तिथि का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाएगा आज हम आपको मौनी अमावस्या 2021 शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और इस दिन किये जाने वाले कुछ चमत्कारिक उपायों के बारे में बताएँगे.

माघ मौनी अमावस्या 2021 शुभ मुहूर्त Magha Amavasya 2021 Date Time

  1. साल 2021 में मौनी अमावस्या 11 फ़रवरी गुरुवार को है.
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 11 फ़रवरी प्रातःकाल 01:08 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 12 फ़रवरी प्रातःकाल 12:35 मिनट पर |

मौनी अमावस्या 2021 शुभ योग Mauni Amavasya Shubh Yog 2021

मौनी अमावस्या 2021 ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस बार मौनी अमावस्या पर ग्रहो का विशेष संयोग बनेगा. इस दिन महोदय नाम का योग रहेगा.  शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की इस शुभ योग में पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्य फलदायी होता है मौनी अमावस्या 2021इस दिन श्रवण नक्षत्र में चन्द्रमा और मकर राशि में ग्रहो की युति के कारण ये महासंयोग बनेगा.

मौनी अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

मौनी अमावस्या 2021 मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत उपवास किया जाता है इस दिन स्नान के बाद मौन व्रत का संकल्प ले| अब भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को पीले फल-फूल, केसर, चंदन अर्पित कर उनके समक्ष घी का दीपक जलाये. अब भगवान का ध्यान करते हुए विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ पीपल के वृक्ष की भी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद किसी ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत खोलें। मौनी अमावस्या 2021 धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस दिन नियमों का पालन और मौन रहकर दान स्नान करता है तो उसके जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

मौनी अमावस्या 2021 उपाय Mauni Amavasya Upay

  1. मौनी अमावस्या के दिन महोदय योग में पीपल के वृक्ष की पूजा कर जल देना चाहिए कहा जाता है कि पीपल की जड़ में विष्णु जी, तने में शिव जी और अग्र भाग में ब्रह्मा जी का निवास होता है। जिससे आपको तीनो देवो की कृपा प्राप्त होती है.
  2. मौनी अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, गर्म कपडे व चावल का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते है.
  3. मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में लाल बाती से गाय के घी का शुद्ध दीपक जलाये. यह उपाय माँ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करता है
  4. मौनी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाकर भगवान शिव और माता लक्ष्मी जी को भोग के रूप में अर्पित करे. मान्यता है की आज के दिन इस उपाय को करने से आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
error: