नवरात्रि दूसरा दिन शुभ मुहूर्त पूजा विधि Chaitra Navratri Second Day Puja Vidhi

नवरात्रि दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी Navratri Dusra Din Brahmcharini Puja

Chaitra Navratri Second DayChaitra Navratri Second Day चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च बुधवार से गयी है नवरात्रि के इन नौ दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर अष्टमी, नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जीवन में धन-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइये जानते है चैत्र नवरात्रि के दूसरे नवरात्रि व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, माँ ब्रह्मचारिणी स्वरुप, प्रिय रंग, भोग, फूल, मंत्र, पूजा विधि और आज किया जाने वाला उपाय क्या है|

चैत्र नवरात्री दूसरा दिन शुभ तिथि 2023 Chaitra Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का दूसरा नवरात्रि व्रत 23 मार्च गुरुवार को रखा जायेगा|
  2. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि 22 मार्च रात 8:21 मिनट से 23 मार्च शाम 6:21 मिनट तक रहेगी|
  3. इस दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी|

देवी ब्रह्मचारिणी स्वरुप Goddess Brahmcharini Swaroop

शास्त्रों के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म स्वरूप है. यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है यानि देवी ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली| माँ के इस रूप को तपश्‍चारणी, अपर्णा, उमा आदि नामो से भी जाना जाता है| माता का यह रूप ज्योर्तिमय है। देवी ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों सालों तक निर्जल निराहार रहकर तपस्या की। जिस कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। इनके दाहिने हाथ मे जप की माला बांए हाथ मे कमंडल शुशोभित है.

माता ब्रह्मचारिणी पूजन विधि Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi

नवरात्रि के दूसरे दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर माँ का गंगाजल मिले जल से अभिषेक करे अब उन्हें रोली, अक्षत, पान, सुपारी और फल व मेवे अर्पित करे. पूजास्थल पर धूप दीप जलाकर माँ के प्रिय फूल उन्हें चढ़ाये. इसके बाद सभी देवी देवताओ का आह्वाहन करे सभी का ध्यान करे. नवरात्रि के दूसरे दिन माँ को शक्कर का भोग लगाएं। अब माँ के मन्त्र ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः का जाप कर व्रत कथा का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ कर आरती करे.

माँ का पसंदीदा रंग, फूल व भोग Second Navratri Color Bhog 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा में नारंगी या हरे रंग के वस्त्रो का प्रयोग करना विशेष लाभकारी होता है देवी दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी को बरगद के फूल या लाल रंग के पुष्प अति प्रिय है माँ का पसंदीदा भोग शक्कर है. दूसरे नवरात्रि व्रत के दिन मां को उनकी ये सभी प्रिय चीजे अर्पित करने से माँ जल्दी प्रसन्न होती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

नवरात्रि दूसरा दिन उपाय Second Navratri Upay

  1. नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा कर माँ के मंत्र “ॐ ऐं नमः” या ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः का 1 रुद्राक्ष, स्फटिक या कमलगट्टे की माला से जाप करे इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  2. आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना बहुत उत्तम माना जाता है. इस दिन माता को चांदी की वस्तु अर्पित करना अति शुभ होता है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को थोड़ी सी शक्कर जरूर अर्पित करे.
error: