नवरात्री कलश स्थापना 2025 Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2025
चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Chaitra Navratri 2025 Muhurat
- साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होंगी|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 29 मार्च सायंकाल 04:27 मिनट|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 30 मार्च दोपहर 12:49 मिनट|
- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त – 30 मार्च प्रातःकाल 06:13 मिनट से प्रातःकाल 10:22 मिनट|
- कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त – 30 मार्च प्रातःकाल 12:01 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट|
- अष्टमी तिथि – 5 मार्च|
- नवमी व्रत और रामनवमी – 6 मार्च|
चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की? Chaitra Navratri 2025
- इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होंगी और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा.
- पंचांग के अनुसार इस बार एक तिथि क्षय होने के कारण नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगी.
चैत्र नवरात्रि का महत्व Chaitra Navratri Mahatva
चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा को समर्पित पर्व है। इस दौरान नवरात्रि व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मां दुर्गा की पूजा से मानसिक शांति प्राप्त होती है.
चैत्र नवरात्रि उपाय Navratri Upay
- शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ नौ दिनों तक करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
- नवरात्रि के नौ दिनों तक अखंड दीप जलाने से देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
- नवरात्रि के दौरान एक लाल कपड़े में 9 लौंग बांधकर मां दुर्गा के चरणों में रखें। नवरात्रि के अंतिम दिन, इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है।