बसंत पंचमी नियम Basant Panchami Puja Vidhi
Basant Panchami 2026 Date Shubh Yog पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. माघ मास में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक बसंत पंचमी का त्योहार भी है. वसंत पंचमी को मधुमास, ज्ञान पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पूजा कई नामों से जाना जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है. आइये जानते है साल 2026 में बसंत पंचमी कब की है, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और इस दिन कौन से कार्य करने वर्जित है|
बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2026 Basant Panchami Kab Hai 2026
- साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 23 जनवरी प्रातःकाल 02:28 मिनट |
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 24 जनवरी प्रातःकाल 01:46 मिनट |
- सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:13 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट त|
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 05:50 मिनट से सायंकाल 06:17 मिनट तक|
बसंत पंचमी शुभ योग 2026 Basant Panchami Shubh Muhurat 2026
- ज्योतिष अनुसार साल 2026 में बसंत पंचमी के दिन परिघ और शिव योग का बेहद खास संयोग बन रहा है.
- परिघ योग 22 जनवरी शाम 05:37 मिनट से 23 जनवरी शाम 03:58 मिनट तक रहेगा
- वही शिव योग 23 जनवरी शाम 03:58 मिनट से 24 जनवरी दोपहर 02:01 मिनट तक रहेगा
बसंत पंचमी पर क्या ना करें Basant panchami tips
- शास्त्रों की माने तो बसंत पंचमी के दिन स्नान किए बिना भोजन करना वर्जित होता है.
- बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे, फसल या पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए.
- इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए.
- इस दिन घर में कलह नहीं करनी चाहिए.
- इस दिन शिक्षा से जुडी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए.