बसंत पंचमी सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 2025 Basant Panchami 2025 Shubh Muhurat

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami Puja Vidhi

Basant Panchami 2025 Shubh Muhurat शास्त्रों के अनुसार माघ का महीना त्योहारों का महीना कहा जाता है माघ माह में कई प्रमुख व्रत त्यौहार आते है जिनमे से एक है बसंत पंचमी का त्यौहार| पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन माँ सरस्वती की पूजा करने से विद्या, ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है आइये जानते है साल 2025 में बसंत पंचमी कितनी तारीख की है, सरस्वती पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2025 Basant Panchami Kab hai 2025

  1. साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी के दिन मनाया जाएगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 2 फरवरी प्रातःकाल 09:14 मिनट|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 3 फरवरी प्रातःकाल 06:52 मिनट|
  4. सरस्वती पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:09 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक|
  5. अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट|

माँ सरस्वती पूजा सामग्री 2025 Basant Panchami Pujan Samagri

वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के लिए मां सरस्वती की प्रतिमा, गणेश जी की मूर्ति, चौकी, पीला वस्त्र पीले फूलों की माला, पीला गुलाल, रोली, कलश, सुपारी, पान का पत्ता, अगरबत्ती, आम के पत्ते, धूप, गाय का घी, कपूर, दीपक, हल्दी, रक्षा सूत्र, भोग के लिए मालपुआ, खीर, बेसन के लड्डू, चंदन, अक्षत, दूर्वा, गंगाजल पूजन सामग्री की जरूरत पड़ती है|

बसंत पंचमी उपाय Basant panchami Upay

  1. बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
  2. पूजा के दौरान विद्यार्थियों को मां सरस्वती को पीले फल, फूल और मोरपंख अर्पित करने से सफलता प्राप्त होती है|
  3. इस दिन माँ सरस्वती को मीठे पीले चावलों का भोग लगाना चाहिए|
  4. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करे और ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करने से कार्यो में सफलता मिलती है|
  5. इसदिन जरूरतमंदो को शिक्षण सामग्री का दान करे|
error: