मकर संक्रांति 2023 पूजा मुहूर्त Makar Sankranti Maha Punyakal 2023

मकर संक्रांति पर क्या दान करे Makar Sankranti Kab Hai

Makar Sankranti Mahapunyakal 2023Makar Sankranti Mahapunyakal 2023 ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन से खरमास समाप्त होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से सुख समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करना बहुत शुभ होता है. साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी के दिन है आज हम आपको मकर संक्रांति पूजा व स्नान दान मुहूर्त, महापुण्यकाल समय, पूजा विधि और इस दिन खाई जानें वाली एक विशेष चीज के बारे में बताएँगे.

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2023 Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2023

  1. पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी के दिन है|
  2. 14 जनवरी 2023 की रात 8:21 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से शाम 06:17 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त होगा – 15 जनवरी प्रातःकाल 06:37 मिनट से प्रातःकाल 08:33 मिनट तक|
  5. पूजा पाठ और स्नान दान के लिए महापुण्यकाल का समय सबसे शुभ माना जाता है|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

इस बार संक्रांति का पुण्यकाल रविवार को पड़ेगा. रविवार सूर्यदेव का दिन है इसीलिए संक्रांति के दिन सूर्य पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे. इस दिन संभव हो तो गंगा जी में स्नान करे अन्यथा घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें काला तिल, थोड़ा सा गुड़ और गंगाजल मिलकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद ब्राह्मण व जरूरतमंदो को तिल, गुड़, घी और खिचड़ी का दान करना चाहिए.

मकर संक्रांति के दिन क्या खाये Makar Sankranti

ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति पर जिस तरह दान का महतवा है ठीक वैसे ही इस दिन कुछ विशेष चीजों का सेवन करना शुभ माना गया है. इस दिन सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है की यदि आज के दिन पूजा के बाद कोई भी जातक थोड़े से भी गुड़ का सेवन कर लेता है तो सूर्य देव प्रसन्न होते हैं इस दिन गुड़ खाने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

मकर संक्रांति पर क्या न करें Makar Sankranti

  1. धार्मिक मान्यता है की मकर संक्रांति पर तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही घर में तामसिक चीजे बनानी चाहिए.
  2. इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.
  3. मकर संक्रांति के दिन स्नान के पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए.
  4. इस दिन द्वार पर आये किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ ना जानें दे.
error: