आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है 2024 Gupt Navratri Puja Vidhi
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Gupt Navratri Dates 2024
- साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ 6 जुलाई शनिवार से होगा और इसका समापन 15 जुलाई सोमवार को होगा|
- घटस्थापना का शुभ मुहूर्त होगा – 6 जुलाई प्रातः काल 05:29 मिनट से 10:07 मिनट तक|
- घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त होगा – 6 जुलाई प्रातः काल 11:58 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक|
- प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 6 जुलाई प्रातः काल 04:26 मिनट पर|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 7 जुलाई प्रातः काल 04:26 मिनट पर|
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ योग Ashadha Gupt Navratri Shubh Yog
ज्योतिष अनुसार इस बार आषाढ़ नवरात्रि शनिवार से आरंभ हो रही है शनिवार से नवरात्रि शुरू होने पर दुर्गा माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी. घोड़े पर सवार होकर आना वर्षा की अधिकता का संकेत देता है. गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन दुर्लभ पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 04:47 मिनट से 07 जुलाई सुबह 04:48 मिनट तक है। पुनर्वसु नक्षत्र को बेहद शुभकारी और मंगलकारी माना जाता है.
गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi
नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर दैनिक कार्यो से निवृत्त होकर कलश या घट स्थापना करे. मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रृंगार कर उन्हें लाल रंग के वस्त्र पहनाये. अब फूल, कपूर, अगरबत्ती, ज्योत के साथ पंचोपचार विधि से पूजा करें। नौ दिनों तक मां दुर्गा के मंत्रो का जाप कर सुख-समृद्धि की कामना करें। अष्टमी या नवमी को दुर्गा पूजा के बाद नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाएं। आखिरी दिन कलश या घट विसर्जन करें.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि महाउपाय Gupt Navrtari Upay
- नवरात्रि के पहले दिन 9 गोमती चक्र लेकर मां को अर्पित करे. इसके बाद अंतिम दिन की पूजा के बाद गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दे इससे धन धान्य में वृद्धि होती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।
- गुप्त नवरात्रि में रोजाना स्फटिक की माला से ॐ श्रीं नमः मंत्र का 9 माला जाप करे इससे धनलाभ होता है.
- गुप्त नवरात्रो के दौरान मां को लाल रंग के फूल चढ़ाये.