सावन 2023 इस बार एक नहीं दो महीने का होगा Sawan 2023 Start Date

सावन 2023 कब से शुरू है Sawan Start Date 2023

Sawan 2023 Start Date हिन्दू धर्म में सावन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलते है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। मान्यता है की श्रावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने और उनका अभिषेक करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है ज्योतिष अनुसार इस बार सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीनो का होने वाला है आइये जानते है ऐसा किस कारण से होगा, सावन में कुल कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे, सोमवार व्रत तिथियां और सावन मास का क्या महत्व है|

सावन मास 2023 प्रारंभ तिथि Shravan Month 2023 Start Date

सावन मास का प्रारम्भ सावन कृष्ण प्रतिपदा से होता है पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 जुलाई को शाम 05:08 मिनट पर होगा और इसका समापन 4 जुलाई को दोपहर 01:38 मिनट पर होगा| ऐसे में सावन माह की शुरुवात 4 जुलाई 2023 से होगी|

सावन का महीना कब से कब तक 2023 sawan 2023

पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरु होकर 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. इस साल सावन सोमवार व्रत 4 नहीं बल्कि पूरे 8 होंगे.

सावन कितने दिनों का होगा Sawan 2023

ज्योतिष अनुसार इस वर्ष अधिकमास लग रहा है, जिस वजह से सावन का महीना 59 दिनों का होगा। यानि की इस साल अधिक मास होने के कारण सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा. पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. ऐसा योग 19 वर्षों के बाद बनने जा रहा है।

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2023 Sawan Somwar all Dates

  1. सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
  2. सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
  3. सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
  4. सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
  5. सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
  6. सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
  7. सावन का सातवां सोमवार – 21 अगस्त
  8. सावन का आठवां सोमवार – 28 अगस्त

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

सावन माह का महत्व Sawan Ka Mahatva

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का व‍िशेष महत्त्व है। यह महीना शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। सावन में शिव पूजन एवं व्रत आदि का अत्यदिक महत्व है। इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं क्योकि ऐसा माना गया है कि सावन के माह में शिव भक्ति करने से शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं.

error: