X

आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या 2024 Ashadha Amavasya 2024 Date

हलहारिणी अमावस्या उपाय Halharini Amavasya Upay

Ashadha Amavasya 2024 Date आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आषाढ़ और हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। शास्त्रों में आषाढ़ माह की अमावस्या का विशेष महत्व है. यह दिन किसानो के लिए बहुत शुभ माना जाता है इस दिन कृषि उपकरणों की पूजा होती हैं. इस माह से ही वर्षा ऋतू का शुभारम्भ होता है फसल बुआई के लिए यह समय सर्वोत्तम होता है अमावस्या तिथि विशेष रूप से धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यो के लिए शुभ मानी जाती है। आइये जानते है 2024 में आषाढ़ अमावस्या शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष उपाय क्या है|

आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Ashadh Amavasya 2024 Date

  1. साल 2024 में आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या 5 जुलाई शुक्रवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 5 जुलाई प्रातःकाल 04:57 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 6 जुलाई प्रातःकाल 04:26 मिनट पर|

अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

आषाढ़ माह की अमावस्या के दिन तर्पण, व्रत, स्नान-दान का विशेष महत्व है क्योकि इस महीने से चतुर्मास की शुरूआत होती है, इस दिन प्रातःकाल पवित्र नदी या फिर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्य को अर्ध्य देकर पितरों का तर्पण करे. अपनी सामर्थ्यानुसार दान करे. मान्यता है की इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से पितरो को तृप्ति मिलती है. अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित कर उन्हें भोग लगाना शुभ होता है.

आषाढ़ अमावस्या उपाय Ashadha Halharini Amavasya Upay

  1. अमावस्या को किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों को जल और जरूरतमंदो को अनाज का दान करना चाहिए.
  2. आषाढ़ या हलहारिणी अमावस्या के दिन रूद्राभिषेक कराना शुभ होता है.
  3. अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से मनोकामना पूरी होती है.
  4. इस दिन कृषि से सम्बंधित औजारों और हल पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है.
  5. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है.
Related Post