आषाढ़ अमावस्या Ashadh Amavasya Niaym 2025
आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में आषाढ़ अमावस्या 25 जून को है |
- स्नान-दान मुहूर्त – 25 जून प्रातःकाल 04:05 मिनट से प्रातःकाल 04:45 मिनट|
- सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि 25 जून को है इसलिए स्नान दान भी इसी दिन होगा|
- गोधूलि मुहूर्त – सायंकाल 07:21 मिनट से सायंकाल 07:42 मिनट|
अमावस्या तिथि कब से कब तक Amavasya Tithi Kab Se Kab Tak
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 24 जून सायंकाल 06:59 मिनट |
- अमावस्या तिथि समाप्त – 25 जून सायंकाल 04:00 बजे|
आषाढ़ अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi
अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ दे. पूजा में भगवान विष्णु को पीले फल-फूल, चंदन, धूप-दीप व तुलसी पत्र डालकर नैवेद्य अर्पित करे और घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन पितरो का तर्पण करने, पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देने से पितृ प्रसन्न होते है.
आषाढ़ अमावस्या पर क्या दान करे Amavasya Daan
- शास्त्रों में तिल पितरों का अत्यंत प्रिय माना गया है. आषाढ़ अमावस्या पर काले तिल और तिल का तेल दान करने से पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-शांति आती है.
- आषाढ़ अमावस्या पर काले वस्त्र दान करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं.
- इस दिन छाता, अन्न और जल का दान करने से जीवन में कभी अन्न की कमी नहीं होती.