अजा एकादशी व्रत Aja Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2024
अजा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2024 Aja Ekadashi Date time 2024
- साल 2024 में अजा एकादशी 29 अगस्त रविवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 29 अगस्त प्रातःकाल 01:19 मिनट पर|
- एकादशी तिथि समाप्त – 30 अगस्त प्रातःकाल 01:37 मिनट पर|
- पूजा का सूर्योदय मुहूर्त – प्रातःकाल 05 बजकर 58 मिनट|
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:56 मिनट से दोपहर 12:47 मिनट|
- पारण का समय – 30 अगस्त प्रातःकाल 07:49 मिनट से 08:31 मिनट तक|
अजा एकादशी पूजा विधि Aja Ekadashi Puja Vidhi
एकादशी व्रत की सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प ले. इसके बाद पूजास्थल पर विष्णु प्रतिमा स्थापित कर धूप-दीप जलाकर उन्हें फल-फूल, तिल, दूध, पंचामृत व तुलसी दल अर्पित करें और फिर विष्णु मंत्र व विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें. इसके बाद व्रत कथा पढ़े और आरती करे. पारण मुहूर्त में व्रत का पारण कर ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देकर व्रत सम्पन्न करना चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
एकादशी व्रत के उपाय Aja Ekadashi Upay
- इस दिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर एक पान के पत्ते में ऊँ विष्णवे नमः लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें. इसके बाद विधि-विधान से विष्णु भगवान की पूजा कर पान के पत्ते को अपनी तिजोरी में रख दें. इस उपाय से आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता|
- इस दिन किसी जरूरतमन्द को अन्न, वस्त्र का दान करना चाहिए।
- इस दिन भगवान विष्णु जी को पूजा में तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए. लेकिन तुलसी के पत्ते एक दिन पूर्व ही तोड़कर रख लेने चाहिए क्योकि एकादशी के दिन तुलसी तोडना वर्जित होता है|
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से भौतिक सुखो की प्राप्ति होती है.