मकर संक्रांति 2026 नियम Makar Sankranti Niyam 2026
Makar Sankranti Date Time 2026 शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति वह दिन होता है जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ता है, जिसे शुभ माना जाता है और खरमास की समाप्ति होती है, जिससे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान दान करना बेहद शुभ होता है. आइये जानते है साल 2026 में मकर संक्रांति या उत्तरायण कब मनाया जायेगा, पुण्यकाल व महापुण्यकाल का समय, स्नान-दान समय और इस दिन क्या ना करे|
मकर संक्रांति 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2026
- साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
- मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट पर|
- संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
- संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 04:58 मिनट तक|
- स्नान-दान शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट तक|
मकर संक्रांति क्या ना करे Makar Sankranti Niyam
- मकर संक्रांति केदिन तामसिक भोजन का सेवन न करें.
- इस दिन काले वस्त्र न पहनें.
- इस दिन तेल का दान भी वर्जित माना जाता है.
- इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और देर तक न सोएं.
- मकर संक्रांति के दिन बाल, नाखून और दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए.
- आज के दिन जरूरतमंदों को खाली हाथ न लौटाएं.
- इस दिन सूर्यास्त के बाद भोजन वर्जित होता है.








