चंद्रग्रहण कब लगेगा 2023 Chandra Grahan 2023 Time

चंद्रग्रहण 2023 सूतक काल समय Moon Eclipse 2023 Date Time

Chandra Grahan 2023 TimeChandra Grahan 2023 Time ज्योतिष अनुसार साल 2023 में 5 मई शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा पर लगेगा। ज्योतिष अनुसार साल 2023 का ये चंद्रग्रहण  बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस बार का ये चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला है. जो 139 साल बाद लगने जा रहा है. यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. आइये जानते है साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा, सूतक का समय, ग्रहण किन-किन जगहों पर दिखाई देगा और इस दौरान क्या करे क्या न करे.

चंद्रग्रहण कब, कितने बजे लगेगा Chandragrahan Kab Lagega

  1. ज्योतिष अनुसार साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई शुक्रवार के दिन लगेगा.
  2. इसी दिन वैसाख मास की बुध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी.
  3. 5 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा|
  4. भारतीय समय अनुसार चंद्रग्रहण 5 मई की रात्रि 08:45 मिनट से शुरू होगा और रात्रि 1 बजे समाप्त होगा|
  5. चंद्र ग्रहण का परमग्रास रात 10:53 मिनट पर होगा|
  6. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी|

चंद्रग्रहण के सूतक का समय Chandra Grahan Time

ज्योतिष अनुसार 5 मई को लगने वाला साल का पहला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है शास्त्रों के अनुसार उपछाया ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होता है वैसे आमतौर पर चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व प्रारम्भ होता है ऐसे में 5 मई को लग रहे चंद्रग्रहण का सूतक 5 मई की सुबह 11:45 मिनट पर प्रारम्भ हो जायेगा|

चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा Chandra Grahan Kahan Dikhai Dega

ज्योतिष अनुसार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण क्या करे क्या न करे Chandra grahan Kya kare kya na kare 

  1. ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
  2. इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं की जाती है हालाँकि 5 मई का ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होने से इसका सूतक मान्य नहीं होगा और पूजा पाठ के कार्य किये जा सकेंगे.
  3. चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. ग्रहण काल में भगवान के नाम का जाप करना चाहिए.
  2. गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर पर रहना चाहिए.
  3. ज्योतिष शास्त्र अनुसार चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए.
  4. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई कर पूरे घर में गंगा जल छिड़काव करे।
  5. ग्रहण समाप्त होने पर दान करणा शुभ होता है.
error: