होंठो पर लिपस्ट‍िक लगाने का सही और आसान तरीका How To Apply Lipstick Perfectly

होठों पर लिपस्ट‍िक लगाने के तरीके और टिप्स How to Apply Lipstick

लिपस्टिक मेकअप का एक अहम हिस्सा है. इसके प्रयोग से हम अपने होंठो को आसानी से नया लुक दें सकते हैं. चेहरे के साथ-साथ हमे अपने होंठो का भी मेकअप करना जरुरी होता है क्योकि चेहरे का मेकअप करने के बाद यदि होंठो का मेकअप ना किया जाए तो चेहरे का मेकअप भी फीका-फीका लगने लगता है. होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए होंठो का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी होता है.

यदि होंठ कोमल और मुलायम ना हुए तो होंठो पर लिपस्टिक भी अच्छी नही लगती. इसलिए जरुरी है की हम अपने होंठो को किसी लिप बाम की मदद से कोमल बनाये. यदि आप भी अपने होंठो को लिपस्टिक से नया लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स की सहायता लें सकती हैं. इन टिप्स की मदद से आप अपने होंठो पर लिपस्टिक लगा कर अपने होंठो को सुंदर तथा आकर्षक बना सकती हैं.

होंठो पर लिपस्टिक लगाने के आसान तरीके Easy ways of putting lipstick on lips

होंठो को मॉइश्चराइज करे (Lips Moisturize) – होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है होंठ कोमल और स्वस्थ हों. इसके लिए आप सबसे पहले होंठो को मॉइश्चराइज करें. इसके लिए आप किसी भी अच्छी क्वालिटी के लिप बाम या ग्ल‍िसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं.

होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए आउट लाइन (Out line for applying lipstick on lips) – होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले किसी हल्के रंग की लिप पेंसिल लें. अब इसकी मदद से होंठो पर आउट लाइन बना लें. इससे लिपस्टिक लगाने में आसानी होती है और लिपस्टिक लम्बे समय तक होंठो में टिकी रहती है.

लिपस्ट‍िक का पहला कोट लगाए (The first coat of lipstick planted) – होंठो पर लिपस्टिक लगाने के लिए होंठो पर लिपस्टिक का पहला कोड हल्का लगाए. इससे लिपस्टिक होंठो में जम जाती है और फैलती नही है. इसके बाद आप लिपस्टिक का दूसरा कोड आसानी से लगा सकती हैं.

लिपस्टिक को सेट करें (Set up Lipstick) – अपने होंठो पर लगी लिपस्टिक को सेट करने के लिए अपनी उंगलियो की मदद से अपने होंठो पर हल्का पाउडर लगाएं. इससे लिपस्टिक सेट हो जायेगी. यदि आपको लग रहा हो की आपकी लिपस्टिक का रंग हल्का हो गया है तो आप लिपस्टिक का एक कोड और लगा सकती हैं.

error: