मकर संक्रांति क्या ना करे Makar Sankranti Kya Na kare
मकर संक्रांति शुभ योग 2023
ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस साल 15 जनवरी के दिन यानि संक्रांति विशेष ग्रहों, नक्षत्रों और आयुध के साथ वाहनों से युक्त होगी। ऐसे में इसका फल भी अलग-अलग होगा। इस बार संक्रांति वराह में सवार होकर आ रही हैं और मकर संक्रांति का उप वाहन वृषभ यानी बैल है। इसके अलावा इस बार मकर सङक्रान्ति पर त्रिग्रही योग बनने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जायेगा.
किन चीजों का दान करे
मकर संक्रांति पर दान का बहुत महत्व बताया गया है इस दिन सुबह स्नान के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण और जरूरतमंदो को तिल, गुड़, कंबल, काली उड़द, खिचड़ी, चावल, वस्त्र, अदि का दान करना शुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर इन चीजों का दान करने से ग्रह से जुड़े दोष दूर होते है. इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है.
किन चीजों का दान ना करे
- शास्त्रों के अनुसार जिस तरह से मकर संक्रांति पर कुछ विशेष चीजों के दान का महत्व होता है ठीक वैसे ही इस दिन कुछ चीजों का दान वर्जित बताया गया है.
- मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन किसी भी अयोग्य वस्तु या झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी अप्रसन्न होती है और धन ऐश्वर्य में कमी आने लगती है.
- इसके अलावा इस दिन बासी भोजन का दान नहीं करना चाहिए इससे परिवाव में वाद विवाद की स्तिथि उत्पन्न होने का भय बना रहता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
- मकर संक्रांति के दिन जूतों का दान भी वर्जित बताया गया है इससे शनि दोष उत्पन्न हो सकते है.
- इस दिन प्लास्टिक या स्टील की चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए इससे घर और घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आ सकती है.
- मकर संक्रांति के दिन घर में पड़ी बेकार चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए इस दिन अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते है.