कार्तिक भौम प्रदोष व्रत 2023 Pradosh Vrat Kab Hai November 2023

प्रदोष व्रत पूजा विधि 2023 Pradosh Vrat Poja Vidhi

Pradosh Vrat Kab HaiPradosh Vrat Kab Hai November 2023 पंचांग के अनुसार हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है. एक महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ते है. यह व्रत भगवान् शिव को समर्पित है. इस दिन प्रदोष काल में शिव आराधना शुभ मानी गयी है. इस साल कार्तिक मास यानि की नवंबर में दिवाली से पहले का प्रदोष बहुत खास है क्योंकि इस दिन धनतेरस और शुक्रवार का संयोग है. शुक्र प्रदोष व्रत सुख, सौभाग्य, धन और समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है. आइये जानते है साल 2023 में कार्तिक मास के कृष्ण प्रदोष व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले महाउपाय क्या है|

कार्तिक प्रदोष शुभ मुहूर्त 2023 Pradosh Vrat November Month Date

  1. साल 2023 में कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्रत 10, नवम्बर शुक्रवार को रखा जाएगा|
  2. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:30 मिनट से 08:08 मिनट तक|
  3. पूजा की कुल अवधि 02 घण्टे 38 मिनट्स की होगी|
  4. त्रयोदशी प्रारम्भ होगी – 10, नवम्बर दोपहर 12:35 मिनट|
  5. त्रयोदशी समाप्त होगी – 11 नवम्बर दोपहर 01:57 मिनट|

प्रदोष व्रत पूजा विधि Pradosh Vrat Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने की मान्यता है. सूर्यास्त से पहले पुनः स्वच्छ होकर पूजा के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का गंगाजल मिले जल से अभिषेक करें। उसके बाद महादेव को चन्दन का तिलक कर बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, अक्षत्, धूप-दीप चढ़ाएं और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। शुक्र प्रदोष के साथ ही इस दिन धनतेरस भी है इसीलिए इस दिन भगवान् शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद माता महालक्ष्मी का पूजन करे.

प्रदोष व्रत के नियम Pradosh Vrat ke Niyam

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
  2. इस दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करे.
  3. प्रदोष व्रत के दिन प्याज, लहसुन या अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  4. प्रदोष व्रत में प्रदोष काल की पूजा से पहले फिर से स्नान करने के बाद ही पूजा करनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

शुक्र प्रदोष व्रत उपाय Pradosh Vrat Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत करने से भगवन शिव और माता पार्वती के साथ ही माँ लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.
  2. इस दिन भगवान शिव का पंचामृत से स्नान कराकर बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है.
  3. शुक्र प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय का 5 माला जाप कर शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना शुभ होता है.
  4. कर्ज मुक्ति के लिए शुक्र प्रदोष में भोलेनाथ का शहद से अभिषेक करें. इस दौरान ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः शिवाय मंत्र का एक माला जाप करने पर जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है.
error: