गुरु पूर्णिमा 2023 कब है Guru Purnima Date Time 2023

गुरु पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त 2023 Guru Purnima Puja Vidhi  

हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं. इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यनारायण और गुरु पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ माना गया है. इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते है. आइये जानते है साल 2023 में गुरु पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है.

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Guru Poornima 2023 Shubh Muhurat

  1. साल 2023 में गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई सोमवार के दिन पड़ेगी|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 2 जुलाई रात्रि 8: 21 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 3 जुलाई शाम 5:08 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 05:27 मिनट से सुबह 07:12 मिनट तक |
  5. और सुबह 08:56 मिनट से सुबह 10:41 मिनट तक|
  6. दोपहर पूजा मुहूर्त – 02:10 मिनट से 03:54 मिनट तक|
  7. गुरु पूर्णिमा वाले दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और बुधादित्य राजयोग होगा|

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima Vidhi

शास्त्रों के अनुसार इस दिन सत्यनारायण भगवान और महर्षि वेद व्यास जी की पूजा करनी चाहिए प्रात:काल स्नान के बाद भगवन सत्यनारायण और गुरु का ध्यान करे. पूजास्थल पर दीप जलाये. अब सत्यनारायण जी की पूजा कर उन्हें सभी पूजन सामग्री और तुलसी अर्पित करें. इसके बाद घर की उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें फूलो की माला अर्पित कर उनकी आरती करे. अब प्रतिमा को मिठाई का भोग लगाएं. अंत में सभी देवी देवताओ और गुरु का आशीर्वाद ले.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

गुरु पूर्णिमा उपाय Guru Purnima Upay

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार जीवन में सफलता के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद को पीली वस्तुएं जैसे चने की दाल, बेसन, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई, गुड़ आदि का दान करना शुभ होता है.
  2. गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण के सामने घी का दीपक जलाकर गीता पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते है.
  3. कुंडली में अगर गुरु दोष है तो गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु मंत्र ॐ बृहस्पतये नमः का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए.
  4. गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करने से विद्यार्थियों को सफलता मिलती है.
error: