गुरु पूर्णिमा 2021 राशिअनुसार करे ये उपाय Guru Purnima Date Time 2021

गुरु पूर्णिमा उपाय 2021 Guru Purnima Puja Vidhi 

गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई के दिन है. इस दिन भगवान सत्यनारायण और गुरु की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जानते है। इस बार गुरु पूर्णिमां पर विष्कुंभ योग, प्रीति योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अन्य योग भी रहेंगे जो इस दिन के महत्व को कई गुना अधिक बढ़ाएंगे. आज हम आपको गुरु पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बतायेगे जो आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। आइये जानते है आपकी राशि अनुसार इस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए.

मेष राशि

इस बार गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनेगे शास्त्रों के अनुसार इन शुभ योगो में मेष राशि के लोगों को इस दिन उपाय के रूप में गुड़ का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

वृष राशि

शास्त्रों के अनुसार गुरू पूर्णिमा के दिन वृष राशि के लोगों को किसी जरूरतमंद को मिश्री का दान करना चाहिए यदि इस राशि के लोग इस दिन मिश्री या अन्य मीठे का दान करते है तो यह बेहद फलदायी माना जाता है। इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है।

मिथुन राशि

शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की मूंग की दाल का दान करना अति शुभ होता है. इस दिन मूंग की दाल का दान करने से आपको तनावों से मुक्ति मिलने के साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में खुशिया आती है.

कर्क राशि

शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योगो और इस शुभ तिथि पर कर्क राशि के जातको को मानसिक तनाव दूर कर शांति पाने और जीवन में समृद्धि की प्राप्ति के लिए चावल दान करना चाहिए।

सिंह राशि

ज्योतिष अनुसार गुरु पूर्णिमा पर सिंह राशि के जातको को गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है.  यदि आप इस दिन किसी जरूरतमंद को गेंहू का दान करते है तो यह उपाय आपको मान-सम्मान और धन की प्राप्ति करता है.

कन्या राशि

शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातको को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए ऐसा माना जाता है की आज के दिन इस उपाय को करने से कन्या राशि के जातको के जीवन से सभी  परेशानियों का अंत हो जाता है.

तुला राशि

आज के दिन तुला राशि के जातको को कन्याओं को खीर का भोग लगाना चाहिए शास्त्रों के अनुसार इस उपाय से तुला राशि के जातको को धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

गुरु पूर्णिमा के दिन शत्रुओं को पराजित करने और कार्यो में सफलता के लिए वृश्चिक राशि के जातको को गुड़ और चने का दान करना चाहिए इसके अलावा आज के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाना शुभ होता है.

धनु राशि

शास्त्रों के अनुसार अगर आप भौतिक सुखो का आनंद लेना चाहते है तो गुरु पूर्णिमा के दिन धनु राशि के लोगों को मंदिर में चने का दान करने चाहिए। इस उपाय से आपको जीवन के सभी सुख-सुविधाओं का लाभ प्राप्त होता है.

मकर राशि

इस बार की गुरु पूर्णिमा सर्वार्थ सिद्धि योग में आ रही है ऐसे में अगर मकर राशि के जातक आज के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल दान करते है तो आपको करियर में सफलता की प्राप्ति होती है.

कुंभ राशि

ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल का दान करना   चाहिए। इससे कुम्भ राशि के जातको को व्यापार में वृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है और उनकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

मीन राशि

शास्त्रों एक अनुसार मीन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के इस खास दिन पर हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना चाहिए। आज के दिन किया यह उपाय आपके जीवन में कभी भी धन की कमीं नहीं होने देता.

error: