जन्माष्टमी से पहले घर ले आये ये चीजे Janmashtami Kab Hai 2022

जन्माष्टमी व्रत पूजन विधि Janmashtami Vrat Date Time 2022

Janmashtami Kab Hai 2022Janmashtami Kab Hai 2022 शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी भगवान् श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप मे मनाई जाती है जो हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है। पौराणिक कथाओ के अनुसार कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि के दिन मथुरा नगरी में हुआ था. इसीलिए हर साल इसी दिन उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते है इस दिन व्रत, पूजा पाठ से जीवन में खुशहाली आती है. साल 2022 में जन्माष्टमी का पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा| आज हम आपको जन्माष्टमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 और शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हे जन्माष्टमी से पहले घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे घर में सुख-समृद्धि, और पूरे सालभर घर में सुख शांति बनी रहती है.

जन्माष्टमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Janmashtami Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में कृष्ण जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त को मनाई जाएगी.
  2. अष्टमी तिथि आरंभ होगी – 18 अगस्त रात्रि 09:20 मिनट पर |
  3. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 19 अगस्त रात्रि 10:59 मिनट पर|
  4. रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – 20, अगस्त प्रातःकाल 01:53 मिनट पर|
  5. रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 21, अगस्त प्रातःकाल 04:40 मिनट पर
  6. निशिथ काल पूजा का समय होगा – 18, अगस्त रात्रि 12:03 मिनट से लेकर 12:47 मिनट तक |
  7. व्रत के पारण का समय होगा – 19 अगस्त सुबह 05:52 मिनट |
  8. आइये जानते है वो कौन सी चीजे है जिन्हे जन्माष्टमी से पहले घर लाना शुभ होता है|

मोरपंख

कृष्‍णजी सदैव अपने मुकुट में मोरपंख धारण किये रहते है. शास्त्रों के अनुसार मोरपंख उन्हें अति प्रिय है| मान्यता है की जन्माष्टमी के दिन या इससे पहले घर में मोरपंख लाया जाय तो भगवान की कृपा आपपर सदैव बनी रहती है. इससे न सिर्फ घर की नकारात्मकता दूर होती हैं बल्कि इससे राहू की महादशा का प्रभाव भी कम होता है.

बांसुरी

वास्तुअनुसार घर में बांसुरी रखने से घर का वास्तुदोष दूर होता है। भगवान कृष्ण को बाँसुरी अत्यधिक प्रिय है अगर जन्माष्टमी से पहले घर में बांसुरी लाइ जाय तो मान्यता है की इससे भगवा नारायण और माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है लेकिन ध्यान रहे बांसुरी कभी भी सीधी नहीं रखनी है। इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। बांसुरी से घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं

चन्दन

शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है की जन्माष्टमी के दिन घर में चंदन लाना बहुत ही शुभ होता है। चंदन श्रीकृष्ण जी को बहुत पसंद है और ये बहुत शुभ माना जाता है। कहते है की इसकी खुशबू से पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

गौ माता की प्रतिमा

भगवान् श्री कृष्ण को गौ माता से बहुत अधिक लगाव और प्रेम है शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी या इससे पहले घर में गौ माता और उनके बछड़े की प्रतिमा लाना बहुत ही शुभ होता है शास्त्रों में गाय को माता के रूप में पूजा जाता हैं ऐसी मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं| इसीलिए जन्माष्टमी से पहले घर में गाय की प्रतिमा लाने से भगवान् का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है.

तुलसी

भगवान कृष्ण जी को तुलसी बहुत प्रिय हैं यूँ तो तुलसी जी का पौधा हर घर में होता ही है कहा जाता है की जिस घर में तुलसी होती है उस घर के आस पास नकारात्मक शक्तिया दूर होकर सकारात्मक एनर्जी का वास रहता है. यदि जन्माष्टमी से पहले या जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते है या फिर तुलसी की माला लेकर आते है तो हमेशा आपके घर पर माँ लक्ष्मी जी का स्थिर निवास रहता है.

error: