रामनवमी पूजा विधि Ram Navami Puja Vidhi
रामनवमी शुभ मुहूर्त 2026 Navratri Ramnavmi Shubh Muhurat 2026
- साल 2026 में राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी|
- नवमी तिथि आरंभ – 26 मार्च प्रातःकाल 11:48 मिनट पर|
- नवमी तिथि समाप्त – 27 मार्च प्रातःकाल 10:06 मिनट पर|
- मध्याह्न पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 11:13 मिनट से दोपहर 01:41 मिनट तक|
- राम नवमी मध्याह्न क्षण – दोपहर 12:27 मिनट|
राम नवमी पूजा विधि Ramnavmi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार रामवनमी के दिन प्रातः स्नान के बाद पूजा स्थल पर भगवान श्री राम व माता सीता की प्रतिमा स्थापित करे. प्रतिमा को चन्दन से तिलक कर धूप-दीप, सभी पूजन सामग्री व भोग अर्पित करे. इसके बाद मंत्र जाप, राम रक्षा श्रोत, रामवनमी व्रत कथा और आरती करे. धार्मिक मान्यता अनुसार श्री राम जी को उनकी पूजा में तुलसी का पत्ता और कमल का फूल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी होता है.
रामनवमी महत्व Ramnavmi Mahtva
धार्मिक मान्यता अनुसार रामनवमी पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है. यह त्यौहार धर्म, सत्य और न्याय का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन भगवान राम की पूजा से यश, वैभव की प्राप्ति होती है और जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहती है.