सावन हरियाली अमावस्या 2021 Sawan Amavasya Date Time 2021 

हरियाली अमावस्या उपाय Hariyali Amavasya Upay 2021

Sawan Amavasya Date Time 2021 Sawan Amavasya Date Time 2021  सावन मास  प्रत्येक दिन ख़ास होता है सावन मास में कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। श्रावण अमावस्या के दिन नदी स्नान और दान पुण्य का बड़ा महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, आंवला, नीम, आम जैसे छायादार एवं फलदार पेड़ लगाने की परंपरा है। आज हम आपको साल 2021 हरियाली अमावस्या की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बताएँगे।

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Sawan Amavasya 2021 Date

  1. साल 2021 में सावन हरियाली अमावस्या का पर्व 8, अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 7 अगस्त सायंकाल 07:11 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 8 अगस्त रात्रि 07:19 मिनट पर|

हरियाली अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

हरियाली अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे और फिर पितरों के निमित्त तर्पण करें। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, पूजा पाठ, ब्रह्मणों को भोजन आदि कराना चाहिए। संभव हो तो श्रावणी अमावस्या का उपवास करें इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करने का विधान है। सावन अमास्या पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित करें साथ ही भगवन शिव को चंदन से तिलक कर मीठे का भोग लगाएं। हरियाली अमावस्या के ​दिन आम, आंवला, पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाना शुभ होता है.

सावन अमावस्या उपाय Sawan Aamavsya Upay

Sawan Amavasya Date Time 2021  धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि बहुत लाभकारी मानी जाती है शास्त्रों के अनुसार यदि अमावस्या तिथि पर कुछ विशेष कार्य किये जाय तो कहा जाता है की व्यक्ति को सुख समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है तो आइये जानते है श्रावण अमावस्या तिथि के दिन किये जाने वाले कार्य कौन से है.

  1. सावन की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
  2. अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं इससे घर से दरिद्रता दूर होती है।
  3. इस दिन प्रातःकाल पीपल के वृक्ष की पूजा कर जल चढाने और परिक्रमा करने करने से जीवन में सफलता मिलती है.
  4. श्रावणी अमावस्या के दिन शाम को शिवजी की विधिवत पूजा आराधना करें उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शिवजी की कृपा मिलती है।
  5. अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखकर पूजा करे.
error: