पितृ पक्ष कब से कब तक है Pitru Paksh Starting Date 2024
श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां 2024 Pitru Paksh dates 2024
साल 2024 में पितृ पक्ष का आरम्भ 18 सितंबर 2024 से हो रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर के दिन सर्वपित्र अमावस्या पर होगा. इसी दिन पितृ विसर्जन किया जाएगा| आइये जानते है पितृपक्ष 2024 की प्रमुख तिथियां क्या- क्या होंगी.
- 17 सितंबर 2024 मंगलवार पूर्णिमा श्राद्ध
- 18 सितंबर 2024 बुधवार प्रतिपदा श्राद्ध
- 19 सितंबर 2024 गुरुवार द्वितीया श्राद्ध
- 20 सितंबर 2024 शुक्रवार तृतीया श्राद्ध
- 21 सितंबर 2024 शनिवार चतुर्थी श्राद्ध
- 22 सितंबर 2024 रविवार पंचमी श्राद्ध
- 23 सितंबर 2024 सोमवार षष्ठी व सप्तमी श्राद्ध
- 24 सितंबर 2024 मंगलवार अष्टमी श्राद्ध
- 25 सितंबर 2024 बुधवार नवमी श्राद्ध
- 26 सितंबर 2024 गुरुवार दशमी श्राद्ध
- 27 सितंबर 2024 शुक्रवार एकादशी श्राद्ध
- 29 सितंबर 2024 रविवार द्वादशी श्राद्ध
- 30 सितंबर 2024 सोमवार त्रयोदशी श्राद्ध
- 01 अक्टूबर 2024 मंगलवार चतुर्दशी श्राद्ध
- 02 अक्टूबर 2024 बुधवार सर्वपित्र अमावस्या
पितृ पक्ष का महत्व Pitru Paksh Importance
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की पितृ पक्ष के दौरान पितृ गण धरती पर रहते है इस समय उनका श्राद्ध और तर्पण पूरे विधि-विधान से किया जाय तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है यह पक्ष विशेष रूप से पितरों के लिए ही बनाया गया है। इसीलिए पितृपक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है।
पितृ पक्ष में क्या करे क्या ना करे Pitru Paksh Kya kare kya na kare
- शास्त्रों में मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए
- इस समय मसूर की दाल, धतूरा, अलसी, कुलथी इन दालों और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
- मान्यता है की इस दौरान पितृ किसी भी रूप में आकर भोग ग्रहण करते है ऐसे में घर पर आए किसी जीव, व्यक्ति या जरूरतमंद का अपमान ना करे बल्कि उन्हें भोजन पानी देना चाहिए।
- इस समय पितृ धरती पर रहते हैं। इसीलिए पितृ पक्ष में पित्तरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म और दान आदि करना चाहिए|
- पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए।