पितृ पक्ष श्राद्ध पक्ष कब से शुरू है Pitru Paksh Shraddh 2024 Dates

पितृ पक्ष कब से कब तक है Pitru Paksh Starting Date 2024

Pitru Paksh Shraddh 2024 DatesPitru Paksh Shraddh 2024 Dates पितृ पक्ष को श्राद्ध के रूप में भी जाना जाता है शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष पितरों को समर्पित है। इस पक्ष में पितरों की पूजा, पिंडदान और तर्पण का विशेष है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होकर अश्विन अमावस्या पर इसका समापन होता है। यह एक महत्वपूर्ण पक्ष है जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहते है मान्यता है की पितृ पक्ष में दान-पुण्य और पितरो का तर्पण करने पर पितृ आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दौरान कुछ विशेष नियमो का पालन करना चाहिए। आइये जानते है 2024 में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कब से कब तक है, महत्वपूर्ण तिथियां, महत्व और पितृ पक्ष में क्या करे क्या न करे|

श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां 2024 Pitru Paksh dates 2024

साल 2024 में पितृ पक्ष का आरम्भ 18 सितंबर 2024 से हो रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर के दिन सर्वपित्र अमावस्या पर होगा. इसी दिन पितृ विसर्जन किया जाएगा| आइये जानते है पितृपक्ष 2024 की प्रमुख तिथियां क्या- क्या होंगी.

  1. 17 सितंबर 2024 मंगलवार पूर्णिमा श्राद्ध
  2. 18 सितंबर 2024 बुधवार प्रतिपदा श्राद्ध
  3. 19 सितंबर 2024 गुरुवार द्वितीया श्राद्ध
  4. 20 सितंबर 2024 शुक्रवार तृतीया श्राद्ध
  5. 21 सितंबर 2024 शनिवार चतुर्थी श्राद्ध
  6. 22 सितंबर 2024 रविवार पंचमी श्राद्ध
  7. 23 सितंबर 2024 सोमवार षष्ठी व सप्तमी श्राद्ध
  8. 24 सितंबर 2024 मंगलवार अष्टमी श्राद्ध
  9. 25 सितंबर 2024 बुधवार नवमी श्राद्ध
  10. 26 सितंबर 2024 गुरुवार दशमी श्राद्ध
  11. 27 सितंबर 2024 शुक्रवार एकादशी श्राद्ध
  12. 29 सितंबर 2024 रविवार द्वादशी श्राद्ध
  13. 30 सितंबर 2024 सोमवार त्रयोदशी श्राद्ध
  14. 01 अक्टूबर 2024 मंगलवार चतुर्दशी श्राद्ध
  15. 02 अक्टूबर 2024 बुधवार सर्वपित्र अमावस्या

पितृ पक्ष का महत्व Pitru Paksh Importance

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की पितृ पक्ष के दौरान पितृ गण धरती पर रहते है इस समय उनका श्राद्ध और तर्पण पूरे विधि-विधान से किया जाय तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है यह पक्ष विशेष रूप से पितरों के लिए ही बनाया गया है। इसीलिए पितृपक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है।

पितृ पक्ष में क्या करे क्या ना करे Pitru Paksh Kya kare kya na kare

  1. शास्त्रों में मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए
  2. इस समय मसूर की दाल, धतूरा, अलसी, कुलथी इन दालों और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  3. मान्यता है की इस दौरान पितृ किसी भी रूप में आकर भोग ग्रहण करते है ऐसे में घर पर आए किसी जीव, व्यक्ति या जरूरतमंद का अपमान ना करे बल्कि उन्हें भोजन पानी देना चाहिए।
  4. इस समय पितृ धरती पर रहते हैं। इसीलिए पितृ पक्ष में पित्तरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म और दान आदि करना चाहिए|
  5. पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए।
error: