पौष अमावस्या कितनी तारीख को है 2025 Paush Amavasya 2025 Date

पौष अमावस्या नियम Paush Amavasya Niaym 2025

शास्त्रों के अनुसार वैसे तो सभी अमावस्या तिथियां खास होती है लेकिन पौष माह में आने वाली अमावस्या विशेष मानी जाती है. यह महीना सूर्य पूजा को समर्पित है साथ ही इस महीने की अमावस्या साल की अंतिम अमावस्या भी होती है. इस माह में की गयी सूर्य पूजा, लक्ष्मी नारायण, गंगा स्न्नान और पितृ पूजा से मनोकामना पूरी होती है. आइए जानते हैं साल 2025 में पौष अमावस्या कब है, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अमावस्या के नियम क्या है|

पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Paush Amavasya 2025 Date

  1. साल 2025 में पौष अमावस्या 19, दिसम्बर को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 दिसम्बर प्रातःकाल 04:59 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 20 दिसम्बर प्रातःकाल 07:12 मिनट|
  4. अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:58 मिनट से दोपहर 12:39 मिनट|

पौष अमावस्या पूजा विधि Amavasya Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार पौष माह की अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा जी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ दे. पूजा में भगवान को पीले फल-फूल, चंदन, धूप-दीप व तुलसी पत्र डालकर नैवेद्य अर्पित करे और घी का दीपक जलाये. अब विष्णु चालीस या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इस दिन पितरो का तर्पण करने, पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देने से पितृ प्रसन्न होते है.

पौष अमावस्या नियम Paush Amavasya Niaym

  1. शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या के दिन सुबह किसी पवित्र नदी, सरोवर या घर में गंगाजल मिले जल से स्नान कर पितरों का तर्पण करना चाहिए.
  2. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए.
  3. पौष अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है|
  4. अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए|
  5. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर सरसो के तेल का दिया जलाना चाहिए|
  6. अमावस्या के दिन तुलसी और बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए|

 

error: