साल की पहली अमावस्या कब है 2024 Paush Amavasya 2024 Date

अमावस्या के उपाय Amavasya Upay 2024

Paush Amavasya 2024 DatePaush Amavasya 2024 Date हिदू धर्म में पौष मास की अमावस्या तिथि बहुत ख़ास मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान और पितरों का तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. पौष मास की अमावस्या साल 2024 की पहली अमावस्या होगी. इस दिन पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए किए गए कुछ खास उपाय शुभ परिणाम देने वाले माने जाते है. आइये जानते है साल 2024 की पहली अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024 Paush Amavasya 2024 Date

  1. पंचांग के अनुसार पौष अमावस्या 11 जनवरी 2024 गुरुवार को है
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 10 जनवरी रात्रि 08:10 मिनट
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 11 जनवरी सायंकाल 05:26 मिनट
  4. स्नान दान का शुभ मुहूर्त – 11 जनवरी सुबह 05:57 मिनट सुबह 06:21 मिनट
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट
  6. गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:40 मिनट्स शाम 06:07 मिनट

पौष अमावस्या विधि Paush Amavasya Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार पौष माह को ‘छोटा श्राद्ध पक्ष’ कहा गया है और अमावस्या तिथि पितरो को समर्पित है इसलिए अमावस्या पर पितर देवता के लिए धूप, ध्यान, तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं. इस दिन स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प डालकर अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान कृष्ण की पूजा करें और गीता का पाठ करें. अमावस्या पर शिवलिंग का अभिषेक करना श्रेष्ठ माना जाता है. शाम को पीपल वृक्ष में दीपक लगाएं अंत में पितरों की आत्मा की शांति के लिए जरूरतमंदो को दान-दक्षिणा दें.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

पौष अमावस्या उपाय Paush Amavasya upay

  1. ज्योतिष अनुसार, अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति केलिए उपाय किये जाते है अमावस्या के दिन चांदी से निर्मित नाग-नागिन की विधिपूर्वक पूजा कर उन्हें नदी में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
  2. पौष अमावस्या साल की पहली अमावस्या है इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करना चाहिए। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितरों के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।
  3. साल की पहली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए जरुरतमंदों को चावल, दूध, गर्म कपड़े का दान करना चाहिए.
  4. अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख समृद्धि आती है.
  5. अमावस्या के दिन घर में बनी पहली रोटी और गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे पूर्वजों का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है.
error: