होली 2021 शुभ योग Holi 2021 Shubh Yog Holika Dahan 2021

होलिका दहन नियम Holika dahan niyam

होली 2021 शुभ योग होली 2021 शुभ योग – होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंगवाली होली खेली जाती है. इस बार की होली कई शुभ योग लेकर आ रही है साल 2021  में होली के दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है जो की शास्त्रों की दृष्टि से बहुत ही शुभ मना जाता है आज हम आपको साल 2021 होलिका दहन तिथि मुहूर्त रंगवाली होली, होलिका दहन पूजा विधि. भद्रा काल का समय और शुभ योगो में होली के दिन कौन से कार्य करने वर्जित माने गए है इन सभी बातो के बारे में बताएँगे.

होली 2021 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2021

  1. साल 2021 में होली का पर्व 28 और 29 मार्च को मनाया जाएगा.
  2. 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगवाली होती मनाई जायेगी.
  3. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 28 मार्च शाम 06:37 मिनट से शाम 08:56 मिनट तक |
  4. भद्रा पूंछ समय – 29 मार्च प्रातः काल 10:13 मिनट से 11:16
  5. भद्रा मुख समय – प्रातः काल 11:16 मिनट से 1:00 बजे तक
  6. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 28 मार्च प्रातःकाल 03:27 मिनट पर |
  7. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 29 मार्च प्रातःकाल 12:17 मिनट पर |

होलिका दहन पूजा विधि Holika Pujan Vidhi

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन बहुत खास दिन होता है होलिका दहन करने से पहले होली पूजन किया जाता है होली पूजन के दिन शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख होलिका पूजन करे होलिका की अग्नि में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और कच्चा सूत होलिका के चारो ओर लपेटते जाय इसके बाद होलिका दहन करे.

होलिका दहन नियम Holika Dahan Niyam

साल 2021 में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जायेगा इस साल होलिका दहन के दिन अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग, धुर्व योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी योगो को बेहद शुभ माना गया है। इसीलिए ऐसे में हम सभी को कुछ बातो का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि शुभ योग में की गयी होली पूजा से जीवन में सुख, शांति के साथ समृद्धि भी प्राप्त हो सके आइये जानते है होलिका दहन के दिन किन बातो का ख्याल रखना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. ज्योतिष अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। भद्रा व राहुकाल के दौरान पूजा-अर्चना करना शुभ नहीं होता है.
  2. होलिका दहन के समय कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए .
  3. होली के दिन देर रात तक घर से बाहर नहीं रहना चाहिए क्योकि इस दिन वातावरण में नकारातमक शक्तियां और तंत्र मंत्र की क्रियाएं अधिक सक्रिय रहती है.
  4. इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
  5. होली के दिन किसी भी बड़े बूढ़े का अपमान नहीं करना चाहिए इस दिन को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए.
  6. होलिका दहन के समय सिर खुला नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे ढककर रखना चाहिए.
  7. होली के दिन भोजन करते समय आपका मुँह दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए
error: