X

कार्तिक पूर्णिमा कब है 2025 में Kartik Purnima 2025 Date Time

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Kartik Purnima Shubh Muhurat

पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में एक पूर्णिमा तिथि आती है. हर पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है. जिसमें से कार्तिक मास की पूर्णिमा खास होती है. क्योंकि इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है और इसी दिन लक्ष्मी नारायण और शिव जी की पूजा का भी विधान है. कार्तिक महीने में स्नान-दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा कब है, देव दीपावली कब मनाई जाएगी, पूजा व स्नान – दान का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा का समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Purnima Kab Hai 2025

  1. साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 4 नवम्बर रात्रि 10:36 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 नवम्बर सायंकाल 06:48 मिनट पर|
  4. गंगा स्नान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:52 मिनट से प्रातःकाल 05:44 मिनट|
  5. पूजा का मुहूर्त – प्रातःकाल 07:58 से प्रातःकाल 09:20 मिनट|
  6. प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त – सायंकाल 05:15 मिनट से रात्रि 07:5 मिनट|
  7. पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – सायंकाल 05:11 मिनट|

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करे. पूजा में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर सत्यनारायण व्रत कथा और मंत्र जाप करे. रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद दीपदान करे. अंत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये और दान दक्षिणा देकर व्रत का समापन करे.

कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना, दीपदान करना, तुलसी पूजन और मां लक्ष्मी को खीर व पीली कौड़ी अर्पित करना शुभ होता है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी जी की पूजा करें और शाम को उनके सामने घी का दीपक जलाएं.
  3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर मीठा जल अर्पित करना शुभ होता है.
  4. पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध मिले जल का अर्घ्य देना शुभ होता है.

 

 

Related Post