साल 2023 में ग्रहण ग्रहण कब-कब होंगे Chandra Grahan Dates 2023
पहला सूर्य ग्रहण First Solar Eclipse 2023
ज्योतिष अनुसार 2023 में पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण लगेगा जो 20 अप्रैल 2023 गुरुवार के दिन पड़ेगा. लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. इस कारण यहां सूतक भी मान्य नहीं होंगे. ये ग्रहण सुबह 7:04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगा. साल का ये पहला सूर्यग्रहण दक्षिण/पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्दमहासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा|
पहला चंद्र ग्रहण First Chandra Grahan 2023 Date
ज्योतिष अनुसार 2023 में पहला पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्य होगा. हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. ये चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. ये चंद्रग्रहण रात 8:45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा|
दूसरा सूर्य ग्रहण Second Surya Grahan 2023 Date
ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में देखा जा सकेगा. भारत में न दिखने के कारण यहाँ इसका सूतक मान्य नहीं होगा.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
दूसरा चंद्र ग्रहण Second Chandra Grahan 2023 Date
ज्योतिष अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह ग्रहण रात में 01.06 मिनट से शुरू होगा और रात 02.22 मिनट तक लगेगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा. इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्य होगा. ये ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर/पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिकहि देगा|