अगस्त माह व्रत त्यौहार संपूर्ण लिस्ट Calendar Full List of August Festival 2021
August 2021 Vrat Tyohar Calendar List अगस्त माह अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना होता है जो की व्रत-त्योहारों के लिए बेहद खास माना जाता है इस साल अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। अगस्त माह की शुरूआत में कामिका एकादशी तो वही अंत में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जायेगा इसके अलावा इस माह में रक्षा बंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज, तुलसी दास जयंती, ओणम, गायत्री जयंती के अलावा और भी अन्य महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। इसी महीने 23 अगस्त को भाद्रपद माह की शुरूआत भी होगी। आज हमआपको अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट की जानकाररी देने जा रहे है तो आइये जानते है इस माह में कौन कौन से व्रत त्यौहार आएंगे.
अगस्त 2021 के व्रत और त्योहार August 2021 Festival Calendar List
हरियाली अमावस्या
साल 2021 में हरियाली अमावस्या 8 अगस्त को रविवार के दिन मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किये जाते है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है.
हरियाली तीज
साल 2021 में हरियाली तीज 11 अगस्त बुधवार के दिन है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। यह हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनायी जाती है।
विनायक चतुर्थी
साल 2021 में विनायक चतुर्थी 12 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जातकों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
नाग पंचमी
साल 2021 में नाग पंचमी का पर्व 13 अगस्त शुक्रवार को है। नाग पंचमी का पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
मासिक दुर्गाष्टमी
साल 2021 में सावन माह की मासिक दुर्गाष्टमी 15 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से देवी मां की पूजा- अर्चना की जाती है।
श्रावण पुत्रदा एकादशी
इस बार श्रावण पुत्रदा एकादशी 18 अगस्त 2021 को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है।
प्रदोष व्रत
August 2021 Vrat Tyohar Calendar List अगस्त माह में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त को रखा जाएगा। यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन व्रत करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
रक्षा बन्धन व सावन पूर्णिमा
August 2021 Vrat Tyohar Calendar List इस साल रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जायेगा. यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ उनकी काली पर रंग बिरंगी राखियां बांधती है.
कजरी तीज
इस साल कजरी तीज का पर्व 25 अगस्त को है। यह पर्व भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है इसे भादौ तीज भी कहते है। यह व्रत सुहागिन महिलाओ द्वारा पति की लंबी आयु की कामना से किया जाता है जिसमे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की पपरम्परा है।
संकष्टी चतुर्थी
August 2021 Vrat Tyohar Calendar List इस बार अगस्त माह की कृष्ण संकष्टी चतुर्थी 25 अगस्त बुधवार के दिन है इस दिन गणेश जी की पूजा से सभी संकट दूर हो जाते है.
कृष्ण जन्माष्टमी
August 2021 Vrat Tyohar Calendar List इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021 को मनायी जाएगी। जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था।