हरतालिका तीज 2023 सितम्बर में कब है Hartalika Teej Kab Hai 2023

हरतालिका तीज पूजा विधि 2023 Hartalika Teej Puja   

Hartalika Teej Kab Hai Hartalika Teej Kab Hai पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागन महिलाये पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती है. इस व्रत को कुवारी कन्याये भी रखती है हरतालिका तीज के दिन भगवान् शिव और माता गौरी का पूजन किया जाता है. मान्यता है की यदि इस व्रत को विधि विधान और नियमो के अनुसार किया जाय तो व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है. आइये जानते है 2023 में हरतालिका तीज व्रत सितम्बर में कब है, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurat 2023

  1. साल 2023 में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर सोमवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी 17 सितंबर प्रातःकाल 11:08 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी 18 सितंबर को दोपहर 12:39 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक
  5. और प्रातःकाल 09:11 मिनट से प्रातःकाल 10:43 मिनट तक|
  6. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – शाम 06:23 मिनट से रात्रि 08:44 मिनट तक|
  7. पारण का शुभ मुहूर्त – 19 सितम्बर को सूर्योदय के बाद|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज व्रत में प्रातःकाल स्नान के बाद निर्जल या फलाहार व्रत का संकल्प ले पूजा के लिए भगवान शिव-पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. माता पार्वती को सुहाग का सामान और लाल सिन्दूर अर्पित करे इसके बाद मीठे का भोग लगाए. अब व्रत कथा पढ़कर संपूर्ण शिव परिवार की आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे.

हरतालिका तीज नियम Hartalika Teej Niyam

  1. शाश्त्रो के अनुसार हरतालिका तीज के व्रत को यदि आपने एक बार उठा लिया तो इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहिए प्रत्येक वर्ष आपको इसे पूरे विधि-विधान से करना चाहिए।
  2. यह व्रत निर्जल रखना चाहिए।
  3. इस दिन महिलाओ को सोलह श्रृंगार करने चाहिए।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. तीज व्रत में तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  2. व्रत के दिन पूजा के बाद तीज व्रत कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए।

हरतालिका तीज उपाय Hartalika Teej Upay

  1. हरतालिका तीज व्रत पारिवारिक सुख और पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है इस दिन शिवजी को इत्र और जल अर्पित करें. देवी पार्वती जी को सिन्दूर और चुनरी अर्पित करें और “ॐ गौरीशंकराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इस उपाय से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
  2. हरतालिका तीज के दिन प्रदोष काल के समय शिव मंदिर में घी का चौमुखी दीपक जलाकर नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ होता है.
  3. इस दिन पूजा में मां पार्वती को 11 हल्दी की गांठ, भगवान शिव को श्वेत वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय से भी विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
error: