हलहारिणी अमावस्या 2021 सुख समृद्धि उपाय Halharini Amavasya Upay 2021
Ashadha Halharini Amavasya 2021 शास्त्रों में आषाढ़ माह की अमावस्या का विशेष महत्व है. इसे हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। यह दिन किसानो के लिए शुभ होता है क्योकि इस माह में वर्षा ऋतू का शुभारम्भ होता है फसल बुआई के लिए यह समय सर्वोत्तम होता है इस दिन खेती से जुड़े उपकरणों की भी पूजा की जाती है अमावस्या कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन होता है इसके बाद चंद्र दर्शन के साथ ही शुक्ल पक्ष की शुरूआत होती है। यह तिथि विशेष रूप से धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यो के लिए शुभ मानी जाती है। आज हम आपको 2021 आषाढ़ी अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस शुभ दिन धन समृद्धि के लिए किये जानें वाले एक प्रभावशाली उपाय के बारे में बताएँगे.
आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Ashadhi Amavasya 2021 Date
- साल 2021 में आषाढ़ी अमावस्या 9, जुलाई शुक्रवार के दिन है.
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 9, जुलाई प्रातःकाल 05:16 मिनट पर|
- अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 10 जुलाई प्रातःकाल 06:46 मिनट पर|
अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi
Ashadha Halharini Amavasya 2021 आषाढ़ मास में चतुर्मास की भी शुरूआत होती है, इसलिए आषाढ़ अमावस्या पर तर्पण और व्रत का विशेष महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों के श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य दे और पितरों का तर्पण करे. इसके तपश्चात दिन भर फलाहार करते हुए व्रत रखना चाहिए और अपनी सामर्थ्यानुसार जरूरतमंदो में दान करना चाहिए. मान्यता है की इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से पितरो की आत्मा की शांति मिलती है. अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित कर भगवन शिव का चंदन से तिलक करें और उन्हें भोग लगाएं।
अमावस्या पर करे ये काम Ashadha Halharini Amavasya Upay
Ashadha Halharini Amavasya 2021 धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना गया है। क्योंकि इस दिन दान-पुण्य और पितरों की शांति के लिए तर्पण की मान्यता है इसीलिए आषाढ़ मास की अमावस्या को भी खास माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि इस दिन कुछ विशेष कार्य किये जाय तो व्यक्ति को सुख समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है आइये जानते है वे कार्य कौन से है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.
- अमावस्या तिथि के दिन भूखे प्राणियों व जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये.
- अमावस्या के दिन सुबह स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं और इन्हे किसी तालाब आदि में मछलियों को खिलाये इस उपाय से आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.
- मान्यता है की अमावस्या के दिन पितृ दोष शांति पूजा व रूद्र अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है.
- अमावस्या तिथि के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से शुभ फलो की प्राप्ति होती है.
- हलहारिणी अमावस्या के दिन हल पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है.
- अमावस्या के दिन काली चींटियो को शक्कर मिला आटा खिलाना चाहिए.