आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या 2023 Ashadha Amavasya 2023 Date

हलहारिणी अमावस्या उपाय Halharini Amavasya Upay

Ashadha Amavasya 2023 DateAshadha Amavasya 2023 Date आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है इसे हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। शास्त्रों में आषाढ़ माह की अमावस्या का विशेष महत्व है. यह दिन किसानो के लिए बहुत ही शुभ होता है इस दिन कृषि उपकरणों की पूजा होती हैं. इस माह से ही वर्षा ऋतू का शुभारम्भ होता है फसल बुआई के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है अमावस्या तिथि विशेष रूप से धर्म-कर्म, स्नान-दान और तर्पण जैसे कार्यो के लिए शुभ मानी जाती है। आइये जानते है 2023 में आषाढ़ अमावस्या शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले विशेष उपाय क्या है|

आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Ashadh Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या 18 जून रविवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 17 जून प्रातःकाल 09:11 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 18 जून प्रातःकाल 10:06 मिनट पर|
  4. अमावस्या का स्नान-दान का मुहूर्त – 18 जून प्रातःकाल 07:08 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट|
  5. लाभ-उन्नति मुहूर्त – प्रातःकाल 08:53 मिनट से प्रातःकाल 10:37 मिनट तक|
  6. अमृत मुहूर्त – प्रातःकाल 10:37 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक|

अमावस्या पूजा विधि Halharini Amavasya Pooja Vidhi

शास्त्रों में आषाढ़ अमावस्या के दिन तर्पण, व्रत, स्नान-दान का विशेष महत्व है क्योकि इस महीने से चतुर्मास की शुरूआत होती है, इस दिन प्रातःकाल पवित्र नदि या फिर गंगाजल मिले जल से स्नान करे और सूर्य को अर्ध्य देकर पितरों का तर्पण करे. अपनी सामर्थ्यानुसार जरूरतमंदो को दान करे. मान्यता है की इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से पितरो को आत्मशांति मिलती है. अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर बिल्व पत्र और धतूरा अर्पित कर उन्हें भोग लगाना शुभ होता है.

आषाढ़ अमावस्या उपाय Ashadha Halharini Amavasya Upay

  1. आषाढ़ अमावस्या को किसी पवित्र नदी में स्नान कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना शुभ होता है.
  2. आषाढ़ हलहारिणी अमावस्या के दिन जरूरतमंदो को अनाज और वस्त्र आदि का दान करना चाहिए.
  3. पितृ दोष शांति के लिए इस दिन रूद्राभिषेक कराना शुभ होता है.
  4. अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाने से शुभ फलो की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. इस दिन कृषि से सम्बंधित औजारों और हल पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है.
  2. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है.
  3. पितरों की आत्मा को शांति के लिए स्नान के जल में काला तिल डालकर स्नान करना शुभ होता है.
  4. आज के दिन पीपल पर कलावा बांधने से पितृ दोष दूर होता है।
error: