धनतेरस 2023 6 चीजों का मिलना होता है शुभ Dhanteras Vastu for Good Luck

दीवाली धनतेरस शुभ संकेत Dhanteras Shubh Sanket Astrology tips

Dhanteras Vastu for Good LuckDhanteras Vastu for Good Luck पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन जितना अधिक महत्व सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, धातु से बने बर्तन या अन्य चीजें खरीदने का है उतना ही अधिक महत्व धनतेरस के दिन उपहार में मिली कुछ ख़ास चीजों का भी है आइये जानते है कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो धनतेरस के दिन अगर मिल जाय तो जीवन में सुख समृद्धि के साथ ही साल भर आपको माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मिटटी के दीये

शास्त्रों के अनुसार दीपावली में घर के सभी कोनो में मिटटी के दिए जलाने की परंपरा है इसीलिए इस दिन दीये खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन वही वास्तु अनुसार ऐसा माना जाता है कि दीवाली या धनतेरस के दिन प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक अगर आपको कोई उपहार में दे तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

अनाज

शास्त्रों में अनाज का दान बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है की यदि धनतेरस के दिन कोई आपको अनाज का दान करता है तो इससे आपके घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते. धनतेरस के शुभ दिन पर अनाज का मिलना बहुत ही शुभ होता है.

पीतल की वस्तु

पीतल को भगवान धन्वन्तरी जी की प्रिय धातु माना गया है धनतेरस के दिन ही भगवन धन्वन्तरि जी पीतल से बने अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे इसीलिए धनतेरस पर पीतल से बनी चीजें खरीदना शुभ होता है. वही अगर धनतेरस के दिन कोई आपको पीतल से निर्मित वस्तु उपहार में देता है तो यह और भी अधिक शुभ होता है.

कपड़े

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन किसी को कपड़े देना और उपहार में मिले कपडे बेहद शुभ माने जाते है मान्यता है की धनतेरस के दिन लाल रंग के वस्त्र मिलने से माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सोने चांदी के सिक्के या आभूषण

पौराणिक कथाओ के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना जितना शुभ होता है उतना ही शुभ आज के इस खास दिन पर मिले सोने चांदी के सिक्के या आभूषणों का भी होता है मान्यता है की अगर धनतेरस पर सोना चांदी की चीजें उपहार में मिले तो इन चीजों में 13 गुना अधिक वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

शगुन में रूपये

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की शगुन में मिले रूपये जीवन में हमेशा सुख समृद्धि लाते है शगुन में रुपए मिलना शुभ माना जाता है. वास्तु अनुसार यदि धनतेरस या दीवाली के दिन आपको उपहार में रूपये या सिक्का मिले तो यह आपके लिए आर्थिक लाभ का शुभ संकेत होता है. इसके अलावा आज के दिन गिरे हुए रूपये मिलना भी शुभ माना जाता है.

error: