राखी बांधने का शुभ समय Rakhi Shubh Muhurat 2023
Raksha Bandhan Kab Hai 2023 पंचांग के अनुसार भाई-बहन के प्यार का पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को को मनाया जाता है. रक्षाबंधन का पर्व इस बार अगस्त के अंत में मनाया जायेगा, क्योकि इस बार सावन पूरे दो महीने का होगा. ऐसे में आपको रक्षाबंधन के लिए थोड़ा अधिक समय इंतज़ार करना पड़ सकता है. इस दिन भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित माना जाताहै. इस बार राखी पर भद्रा होने के कारण रक्षाबंधन मनाने को लेकर कन्फूजन की स्तिथि बनी हुई है. आइये जानते है अगस्त में राखी कब है, राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय, और रक्षाबंधन पूजा विधि क्या है|
रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat
- रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है|
- पंचांग के अनुसार इस बार सावन पूर्णिमा प्रारम्भ होगी – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
- पंचाग के अनुसार इस साल पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ ही भद्रा भी लग रही है जो 30 अगस्त की रात 09:01 मिनट पर समाप्त होगी|
- ऐसे में 30 अगस्त को रात 09:01 मिनट के बाद और 31 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट से पहले राखी बंधी जा सकती है|
भद्राकाल का समय 2023 Bhadrakaal Time 2023
- साल 2023 में भद्रा 30 अगस्त को प्रातःकाल 10:58 मिनट पर शुरू होगी|
- जिसका समापन 30 अगस्त को रात्रि 09:01 मिनट पर होगा|
- भद्रा पूँछ का समय – शाम 05:30 – शाम 06:31
- भद्रा मुख का समय – शाम 06:31 – रात 08:11
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
रक्षाबंधन पूजा-विधि Raksha Bandhan Puja Vidhi
धार्मिक मान्यता अनुसार राखी कभी भी भद्राकाल में ना बांधकर शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए. रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले स्नान के बाद पूजा की थाल सजाकर पूजास्थल पर रखे और भगवन की पूजा करे सबसे पहली राखी अपने इष्ट देव को अर्पित करे. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर तिलक करे, तिलक के बाद आरती करे अब भाई की दायीं कलाई पर राखी बांधे अब उनका मुंह मीठा करवाए. राखी बंधवाने के बाद भाई को भी बहन की रक्षा का वचन देना चाहिए.