पुखराज रत्न धारण करने के बेमिसाल फायदे Pukhraj Yellow Sapphire Ratan Benefits
शास्त्रो में बताया गया है की रत्नों में इंसान का जीवन बदलने की क्षमता होती है। सही समय पर उचित रत्न को पहनने से इंसान का भाग्य उदय हो जाता है। रत्नों के सुझावों में अक्सर पुखराज सबसे पहले बताया जाता है। पुखराज का रंग पलाश के फूलों जैसा होता है।
आज हम आपको बताएंगे की पुखराज पहनने के फायदे क्या होते हैं।
भाग्य वृद्धि
कहा जाता है की पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है तथा गुरु को कालपुरुष के नवम स्थान का कारक कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कोई व्यक्ति यदि पुखरां रत्न धारण करता है तो उसके भाग्य में व्रद्धि हो सकती है यह भाग्य बढ़ाने वाला रत्न माना जाता है.
दरिद्र्ता नाशक या कर्जमुक्ति
पुखराज को दरिद्र्ता नाशक या कर्जमुक्ति के रूप में भी जाना जाता है. यह रत्न पांच रत्नों में प्रमुख स्थान रखने वाला माना जाता है. इस रत्न को स्वर्ण में धारण किया जाता है. शास्त्रों में उल्लेखित है की जहां पंचरत्न में से कोई रत्न विधमान है या स्वर्ण का वास है वहां दरिद्रता कभी वास नही करती।
शिक्षा सम्बंधित दिक्कतें
शिक्षा सम्बंधित दिक्कतों को भी इस रत्न द्वारा दूर किया जा सकता है. जिस जातक को शिक्षा सम्बंधी अनेक दिक्कतों का सामना करना पडता है। पुखराज गुरु के दोषों को दूर करने में सक्षम है।
मान सम्मान में वृद्धि
शास्त्रो में बताया गया है की पुखराज को धारण करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में भी व्रद्धि होती है सतह ही व्यक्ति को एक सुखी जीवन की प्राप्ति होती है.
जटिल रोग या बिमारियां नाशक
पुखराज एक ऐसा रत्न है जिससे जटिल रोग या बिमारियां भी सम्पत की जा सकती है. जो लोग किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें यह रत्न धारण करने से लाभ होता है.