योगिनी एकादशी पूजा विधि Yogini Ekadashi Puja Vidhi 2023
योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2023 Yogini Ekadashi Date Time 2023
- साल 2023 में योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून बुधवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 13 जून प्रातःकाल 09:28 मिनट पर|
- एकादशी तिथि समाप्त – 14 जून प्रातःकाल 08:48 मिनट पर|
- पारण का शुभ मुहूर्त होगा – 15 जून प्रातःकाल 05:59 मिनट से 08:31 मिनट|
- पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 05:23 मिनट से सुबह 08:52 मिनट तक|
- दूसरा मुहूर्त – सुबह 10:37 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक|
योगिनी एकादशी पूजा विधि Yogini Ekadashi Vrat Puja Vidhi
एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर घर में किसी साफ स्थान पर लकड़ी की चौकी स्थापित कर इसपर सफेद वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। अब प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु को तिलक कर पीले पुष्प अर्पित करे. इसके बाद अन्य सभी सामग्री अर्पित करे और भोग लगाएं, भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। अंत में भगवान विष्णु की आरती करें। अगले दिन द्वादशी तिथि पर ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद व्रत का पारणा करें।
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
योगिनी एकादशी उपाय Yogini Ekadashi Upay 2023
- एकादशी का यह व्रत तीनो लोको में प्रसिद्द माना गया है.
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी को पीली रंग की चीजें अर्पित करने पर मनोकामना पूरी होती है. इस दिन भगवान विष्णु के वैष्णव कवच का कम से कम 21 बार पाठ आवश्य करने पर नकारात्मक शक्तियां घर से कोसो दूर रहती है.
- एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे आटे से बना दीपक जलाकर रखने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.
- योगिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर तुलसी की 11 परिक्रमा करना शुभ होता है.
- एकादशी व्रत में पूजा के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को पीले चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना शुभ होता है.