विवाह पंचमी नियम Vivah Panchami Niyam
विवाह पंचमी 2024 तिथि व शुभ मुहूर्त Vivah Panchami 2024
- साल 2024 में विवाह पंचमी 6 दिसंबर शुक्रवार को है|
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 5 दिसंबर दोपहर 12:49 मिनट पर|
- पञ्चमी तिथि समाप्त – 6 दिसंबर दोपहर 12:07 मिनट पर|
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:45 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट|
- गोधूलि पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:55 मिनट से सायंकाल 06:20 मिनट|
विवाह पंचमी शुभ योग 2024 Vivah Panchami Shubh Yog
- इस बार विवाह पंचमी के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं.
- पहला सर्वार्थ सिद्धि योग जो सुबह 07:00 बजे से लेकर सायंकाल 05:18 मिनट तक है.
- दूसरा रवि योग जो सायंकाल 05:18 मिनट से अगले दिन 07 दिसंबर प्रातःकाल 07:01 मिनट तक है.
विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami Puja Vidhi
विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर पूजास्थल पर भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सजाएं. इसके बाद सभी पूजन सामग्री अर्पित करे. दीपक जलाकर मंत्र जाप और आरती करें. व्रत कथा का पाठ करें। भोग में तुलसी पत्र शामिल करें. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें।
विवाह पंचमी नियम Vivah Panchami Upay
- विवाह पंचमी के दिन कुछ नियमों का पालन करना चाहिए.
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद पूजा करनी चाहिए.
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
- विवाह पंचमी के दिन चावल, गेहूं, या दाल का सेवन नहीं करना चाहिए.
- इस दिन फल और दूध का सेवन करना शुभ होता है.
- आज के दिन तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए.
- इस दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए.