वट सावित्री व्रत 2023 शुभ संयोग Vat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi

वट सावित्री व्रत 2023 Vat Savitri Vrat Puja Vidhi Shubh Yog

Vat Savitri Vrat 2023 Puja VidhiVat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi पंचांग के अनुसार हर साल की ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलायें अखंड सौभाग्य की कामना से रखती है. इस दिन महिलाये निर्जल उपवास कर वट वृक्ष का पूजन करती है. साल 2023 में वट सावित्री व्रत 19 मई शुक्रवार को रखा जायेगा. इसी दिन शनि जयंती का संयोग रहेगा, आइये जानते है साल 2023 में वट सावित्री व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा की विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

वट सावित्री व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में वट सावित्री का व्रत 19 मई शुक्रवार के दिन रखा जाएगा|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 18 मई रात्रि 09:42 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 19 मई रात्रि 09:22 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – 19 मई सुबह 07:19 मिनट से सुबह 10:42 मिनट|

वट सावित्री शुभ संयोग 2023 vat Savitri shubh sanyog 2023

पंचांग की माने तो साल 2023 की जयेष्ठ अमावस्या 19 मई को हैं। इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी. साथ ही इस बार वट सावित्री व्रत के दिन शोभन योग का निर्माण होगा. शोभन योग 18 मई की शाम 7 बजकर 37 मिनट से 19 मई की शाम 6 नाज्कार 16 मिनट तक रहेगा माना जाता है की यदि इन योगों में पूरे विधि विधान के साथ व्रत, पूजन, उपाय और दान-पुण्य किया जाय तो शनि कृपा, संतान सुख में वृद्धि और सौभाग्य का वरदान प्राप्त किया जा सकता है.

वट सावित्री पूजा विधि Vat Savitri Vrat Puja Vidhi

वट सावित्री व्रत के दिन प्रातःकाल स्नान कर ले. सबसे पूजास्थल पर धूप दीप जलाये और सभी पूजन सामग्री एकत्रित कर ले. अब वट वृक्ष की पूजा के लिए जाएं. वृक्ष के नीचे सावित्री सत्यवान की प्रतिमा रखकर वट वृक्ष पर जल चढ़ाये फिर सभी पूजन सामग्री अर्पित करें इसके बाद वट वृक्ष के पास घी के दीपक जला ले. अब सूत के धागे को वट वृक्ष के पांच, सात या बारह चक्कर लगाते हुए लपेटकर बांध ले. इसके बाद व्रत कथा पढ़े अथवा सुने. अंत में आरती कर अखंड सौभाग्य की कामना करे.

वट सावित्री उपाय vat savirti vrat upay

  1. वट सावित्री के दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है ऐसे में इस दिन पीपल के वृक्ष को दूध, गंगाजल से सीचें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 बार जाप करते हुए परिक्रमा लगाएं.
  2. इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान कर उनकी आराधना करनी चाहिए. इससे पारिवारिक जीवन में सुख शांति होती है.
  3. वट सावित्री व्रत के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाने से मंगल दोष दूर होता है.
  4. इस दिन शनि जयंती भी होती ऐसे में आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है..
error: